दिल्ली सरकार के पास पैसों की कमी नहीं, हमारा बजट घाटे में नहीं रहता: अरविंद केजरीवाल
दिव्यांगों के राज्य पुरस्कार वितरण समारोह में बोलते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं आज इन सब लोगों से बहुत कुछ सीखकर और प्रेरणा लेकर जा रहा हूं। मेरे लिए यह काफी भावुक दिन था। मैं आप सबसे कहना चाहता हूं कि दिल्ली सरकार हमेशा आपके साथ है। बुजुर्गों के लिए, विधवाओं के लिए, दिव्यांगों के लिए। लेकिन अगर आपको लगे कि और भी योजना बनाने की जरूरत है दिल्ली सरकार आपके साथ है।
पैसे की कोई कमी नहीं है। दिल्ली सरकार कभी भी नुकसान में नहीं चलती है, दिल्ली सरकार पूरे देश में अकेली सरकार है जो घाटे में नहीं चलती, बजट हमारा फायदे में रहता है क्योंकि दिल्ली में ईमानदार सरकार है।

दिव्यांगों को अवॉर्ड वितरण समारोह के दौरान केजरीवाल ने कहा कि कोई अपने आपको कितना ही मामूली समझे हर किसी का इस धरती पर आने का कोई खास कारण है। हर व्यक्ति को भगवान ने अलग प्रतिभा दी है। समाज उसकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का मौका देता है या नहीं यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप उन्हें कितना मौका देता है।
सीएम ने कहा कि इस अवॉर्ड फंक्शन में आकर जब दिव्यांगों को अवॉर्ड दिया जा रहा था तो मेरे लिए यह बहुत ही भावुक पल था। एक-एक व्यक्ति कि कहानी बहुत ही प्रेरणादायी है। इन कहानियों को लोगों तक ले जाने की जरूरत है। हम इस दिशा में काम करेंगे।
इन सब लोगों ने अपनी दिव्यांगता को ताकत में बदला। मैंने कुछ विजेताओं से बात की, एक दिव्यांग जो व्हीलचेयर पर थे, वह बैडमिंटन खेलते हैं। हम दोनों पैरों से नहीं खेलते हैं और वो व्हीलचेयर पर बैडमिंटन खेलकर मेडल जीतकर लाए हैं।












Click it and Unblock the Notifications