उनका पुनर्वास करने के बजाय भाजपा कश्मीरी पंडितों से कह रही है कि हमने आपके लिए फिल्म बनाई है- केजरीवाल

एक मीडिया चैनल से बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को एक फिल्म की नहीं पुनर्वास की जरूरत है।

नई दिल्ली, 28 मार्च। एक मीडिया चैनल से बातचीत में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कश्मीरी पंडितों को एक फिल्म की नहीं पुनर्वास की जरूरत है। उन्होंने भाजपा पर 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म पर राजनीति करने का आरोप लगाया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कश्मीर में एक बड़ी त्रासदी हुई। 32 साल हो गए। 32 साल बाद सरकार कश्मीरी पंडितों से कहती है कि हमने आपके लिए फिल्म बनाई है। उन्होंने कहा कश्मीरी पंडितों को फिल्म नहीं पुनर्वास की जरूरत है।

Arvind Kejriwal

द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री नहीं करने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर सीएम केजरीवाल ने कहा- मेरे लिए फिल्म महत्वपूर्ण नहीं है। यह भाजपा के लिए महत्वपूर्ण हो सकती है। कश्मीरी पंडितों की पीड़ा के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'आप किसी भी कश्मीरी पंडित से पूछें, वे पुनर्वास चाहते हैं। बीजेपी की सरकार पिछले 8 साल से सत्ता में है. उन्होंने अभी तक कश्मीरी पंडितों का पुनर्वास क्यों नहीं किया?'

यह भी पढ़ें: कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष के मुस्लिम यूनिवर्सिटी को लेकर किए दावे से आ सकता है सियासी तूफान, जानिए क्या कहा

हमने कश्मीरी पंडितों को सरकारी नौकरी दी

कश्मीरी पंडितों की मदद के लिए AAP सरकार के प्रयासों के बारे में बात करते हुए केजरीवाल ने कहा हमने दिल्ली आने वाले सभी कश्मीरी पंडितों के लिए वह सब किया जो हम कर सकते थे। 1993 में उन्होंने यहां संविदा शिक्षकों के रूप में नौकरी की। इस बीच भाजपा सत्ता में आई, कांग्रेस सत्ता में आई लेकिन किसी ने उन्हें स्थाई नहीं किया लेकिन हमने इन शिक्षकों को स्थाई कर दिया है।

नौटंकी कर रही है भाजपा

यह पूछे जाने पर कि क्या द कश्मीर फाइल्स एक प्रोपेगेंडा फिल्म है। उन्होंने कहा कि मैंने फिल्म नहीं देखी है, लेकन मैं जो कह रहा हूं वह यह है कि कश्मीरी पंडितों को पुनर्वास की जरूरत है, फिल्म की नहीं। दिल्ली विधानसभा में द कश्मीर फाइल्स पर बीजेपी नेताओं का मजाक उड़ाने वाले अपने पहले के बयान को स्पष्ट करते हुए, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'मैं बीजेपी पर हंस रहा था। बीजेपी नौटंकी कर रही है (नाटक कर रही है)।'

फिल्म को यूट्यूब पर क्यों नहीं करते रिलीज

पिछले हफ्ते सीएम केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। केजरीवाल ने बजट सत्र के दौरान दिल्ली विधानसभा में कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री करने की क्या जरूरत है। विवेक अग्निहोत्री फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज क्यों नहीं कर देते ताकि सब लोग इसे फ्री में देख सकें।

Recommended Video

    Delhi के CM Arvind Kejriwal ने की Punjab में Door to Door Ration Delivery की तारीफ | वनइंडिया हिंदी

    फिल्म के नाम पर करोड़ों छाप रहे कुछ लोग

    इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए कहा। सीएम केजरीवाल ने कहा भेड़ की तरह व्यवहार करना बंद करो। आप में आ जाओ। आपको सम्मान मिलेगा। हम आपको नकली नारेबाजी में शामिल नहीं करेंगे। हम आपको राष्ट्र निर्माण के लिए इस्तेमाल करेंगे। हम आपसे नकली फिल्मों के पोस्टर चिपकाने के लिए नहीं कहेंगे।

    उन्होंने दिल्ली विधानसभा में भाजपा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग कश्मीरी पंडितों के नाम पर करोड़ों कमा करे हैं और आपको केवल पोस्टर चिपकाने की जिम्मेदारी दे दी गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+