भाजपा समर्थकों से बोले केजरीवाल- BJP ने दिल्ली को कूड़े के सिवाय क्या दिया, इस बार पार्टी भूलकर हमें वोट दो
Arvind Kejriwal On Bjp Workers: गुजरात से लेकर दिल्ली तक आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बीजेपी को घेरने में लगी हुई है। दिल्ली में नगर निगम चुनाव (MCD Election) की सरगर्मियों के बीच AAP अब लगातार साफ-सफाई और कूड़े का मुद्दा उठाकर बीजेपी पर हमलावर हो रही है। इसी कड़ी में दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गाजीपुर लैंडफिल पहुंचे, जहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी पार्टी को जमकर घेरा। साथ ही बीजेपी के समर्थकों से उन्होंने एक खास अपील भी की।

गाजीपुर लैंडफिल पर सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि "मेरी बीजेपी के समर्थकों से अपील है -"थोड़ा सोचो। बीजेपी ने दिल्ली को गंदगी और कूड़े के पहाड़ों के सिवाय क्या दिया? एक बार अपनी पार्टी भूलकर देश के लिये वोट दो।"
अपने भाषण में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस बार दिल्ली के सफाई के ऊपर चुनाव होगा। सभी लोग एक साथ हो जाओ..सभी बीजेपी वालों के घर जाओ और उनका जीत जितना है। उनसे लड़ाई नहीं करनी। दिल्ली के अंदर एक भी बीजेपी वाला नहीं रहेगा, सबका दिल जीतेंगे। सब से यही कहना है इन्होंने कुछ नहीं दिया, 15 साल वोट देकर देख लिया। एक बार केजरीवाल को मौका देकर देखो।
इसी के साथ दिल्ली सीएम करते हुए कहा कि अगर 5 साल में दिल्ली की सफाई ना करें तो अगली बार हमें वोट मत देना। वहीं केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब के बाद जब दिल्ली नगर निगम के चुनाव होने थे तो इन्होंने चुनाव टाल दिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से, अपनी माताओं- बहनों और बुजुर्गों से पूछना चाहता हूं कि तुम्हारे बेटे ने अच्छे स्कूल-अस्पताल बनाए, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई। ये लोग यहाँ आकर तुम्हारे बेटे को गालियां देते हैं। क्या आप लोग ये गालियां बर्दाश्त करोगे?












Click it and Unblock the Notifications