क्या LG दिल्ली में सरकार चलाएंगे? विधानसभा में केजरीवाल का आक्रमक भाषण

Arvind Kejriwal Speech: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में बोलते हुए एक बार फिर BJP पर हमला किया। उनके निशाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी रहे। LG पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि क्या दिल्ली के लोगों ने इसलिए सरकार सरकार चुनी कि एलजी आकर बैठ जाएं? आगे ये लोग विधानसभा स्पीकर और लोकसभा स्पीकर को भी हटा देंगे। इन लोगों ने लोकतंत्र को खत्म कर दिया।

केजरीवाल ने कहा कि क्या अब LG और अधिकारी दिल्ली चलाएंगे? PM Modi और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, पीएम और गृह मंत्री जिन लोगों को भ्रष्टाचारी कहते हैं, उन्हीं लोगों को पार्टी में शामिल कर लेते हैं। NCP नेता अजित पवार पर 70 हजार करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था, लेकिन उन्हें अपने गठबंधन में शामिल कर लिया और डिप्टी सीएम बना दिया। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर भी आरोप लगाए थे। उन्हें भी पार्टी में शामिल कर लिया।

Arvind Kejriwal

'ये है BJP की जीरो टॉलरेंस'

उन्होंन कहा कि शुभेंदु अधिकारी, नवीन जिंदल, बाबा सिद्दीकी, सुजाना चौधरी, नवीन जिंदल जैसे नेता हैं, जो दूसरे दलों से भाजपा में शामिल कराए गए हैं। क्या ये है भ्रष्टाचार के खिलाफ इनकी (BJP) जीरो टॉलरेंस। लाल किले से बोलते हुए इन्हें शर्म नहीं आती।

'RSS वाले अब सिर्फ दरियां बिछाते हैं'

आगे केजरीवाल ने कहा, मुझे अब RSS वालों पर दया आती है, उन्होंने पूरी जिंदगी RSS को दे दी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिलती। मैंने 4-5 दिन पहले RSS प्रमुख मोहन भागवत जी को पत्र लिखकर पूछा था कि पहले नरेंद्र मोदी, अमित शाह और BJP ने जिन नेताओं को भ्रष्टाचारी कहा, अब उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कराया जा रहा है। क्या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत इससे सहमत हैं? क्या BJP वालों को जरा भी शर्म आती है? RSS वाले अब सिर्फ दरियां बिछाते हैं, कभी BJP के लिए, कभी NCP और शिवसेना से आए नेताओं के लिए तो कभी किसी नेता के लिए, कभी किसी नेता के लिए।

MCD Standing Committee का किया जिक्र

मैंने जेल में भगत सिंह जी और सुभाष चंद्र बोस जी को खूब पढ़ा, इन लोगों ने देश को आजाद करवाने के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी ताकि देश के अंदर एक जनतंत्र हो, जनता चुनेगी, जनता के चुने हुए नुमाइंदे सरकार चलाएंगे। इसलिए नहीं कि एक LG आकर बैठ जाए, एक अफसर आकर बैठ जाए और चुने हुए लोगों को दरकिनार करके वो अपनी मर्जी से सरकार चलाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+