Delhi Election: केजरीवाल, सिसोदिया और BJP के प्रवेश वर्मा, बिधूड़ी ने नामांकन के लिए क्यों चुना है आज का दिन?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को अब महज 20 दिन बचे हैं। इस बार के चुनाव में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटो के उम्मीदवारों के नामांकन का सिलसिला जारी है।
आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधुड़ी, प्रवेश वर्मा के अलावा भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता नामांकन पर्चा भरने के लिए आज की तारीख का इंजतार कर रहे थे। आज ये सभी दिग्नज नेता नामांकन दाखिल करेंगे। आइए जानते हैं आखिर क्या वजह है जो अरविंद केजरीवाल ही नहीं भाजपा के दिग्गज नेताओं ने नामांकन के लिए आज का दिन क्यों चुना है?

दरअसल, नामांकन आज ही के दिन किए जाने की वजह खास शुभ मुहूर्त है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से तीन बजे तक विजय मुहूर्त है। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार तीनों ही दलों के नेताओं ने दिल्ली चुनाव के लिए इसीलिए आज का दिन नामांकन के लिए चुना है।
केजरीवाल नामांकन से पहले बाल्मिकी और हनुमान मंदिर के करेंगे दर्शन
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवार ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने ये जानकारी दी कि वो आज बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल ने अपनी पोस्ट में लिखा " आज मैं अपना नामांकन भरने जा रहा हूं। पूरी दिल्ल से मेरी कई मां बहनें मुझे आर्शीवाद देने मेरे साथ जाएंगी। नामांकन के पहले मैं प्रभु का आर्शीवाद लेने बाल्मिकी मंदिर और हनुमान मंदिर जाऊंगा।
भाजपा के 33 नेता आज भरेंगे नामांकन पर्चा
भाजपा के सूत्रों के अनुसार दिल्ली चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के 33 उम्मीदवार आज बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इनमें नई दिल्ली विधानसभा सीट से केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा, कालकाजी सीट से सीएम आतिशी के खिलाफ भाजपा के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता नामांकन दाखिल करेंगे।
कांग्रेस के कौन से नेता आज कर रहे नामांकन?
इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के 12 से अधिक उम्मीदवार आज नामांकन दाखिल करेंगे। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव बादली समेत अन्य कांग्रेस उम्मीदवार जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में आज नामांकन दाखिल करेंगे।
आज मैं अपना नामांकन भरने जा रहा हूँ।
पूरी दिल्ली से मेरी कई माँ बहनें मुझे आशीर्वाद देने मेरे साथ जाएँगी।
नामांकन के पहले प्रभु का आशीर्वाद लेने बाल्मीकि मंदिर और हनुमान मंदिर जाऊँगा।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 15, 2025












Click it and Unblock the Notifications