...तो क्या राजनीति छोड़ देंगे केजरीवाल? शराब घोटाले में बरी होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐसा क्यों कहा?
Arvind Kejriwal Political Retirement: दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई केस से बरी होने के बाद 27 फरवरी की शाम आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ऐसी प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसने सियासत का पारा बढ़ा दिया। इसके बाद केजरीवाल ने भाजपा को सीधी चुनौती दे डाली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला चैलेंज देते हुए उन्होंने राजनीति छोड़ने तक की बात कह दी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को बरी करते हुए कहा कि ठोस सबूत नहीं हैं और चार्जशीट में गंभीर खामियां हैं।

"10 सीटें जीत लो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा"
केजरीवाल ने कहा कि अगर आज दिल्ली में चुनाव करा दिए जाएं और भाजपा 10 से ज्यादा सीटें जीत ले तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने दावा किया कि AAP ने 500 स्कूल और 200 सड़कें बनाईं, जबकि भाजपा देशभर में 5000 स्कूल और 2000 सड़कें बनाए। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा काम करेगी तो जनता खुद AAP को नकार देगी।
केजरीवाल बोले, ''मेरा चैलेंज है दिल्ली में आज चुनाव करा दो अगर बीजेपी की 10 से ज्यादा सीटें आ जाएं तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। आप से देश संभाला नहीं जा रहा, आप केवल हमारे पीछे पड़े हुए हैं।''
केजरीवाल बोले- ''हमारे परिवार ने बहुत कुछ भुगता है लेकिन हमारे लिए परिवार नहीं, दिल्ली के लोग जरूरी है। मोदी और अमित शाह के षड्यंत्र का ख़ामियाज़ा दिल्ली के 3 करोड़ लोग भुगत रहे हैं। आज अमेरिका हमें आंखें दिखा रहा है। डोनाल्ड ट्रंप रोज हमारे देश को गालियां देता है लेकिन मोदी जी उसके सामने भीगी बिल्ली बने बैठे हैं।''
केजरीवाल बोले- 'केजरीवाल से निपटना है तो मेरा कत्ल करवाना होगा'
केजरीवाल बोले, ''मोदी जी,अब आपको केजरीवाल से निपटना है तो मेरा कत्ल करवाना होगा, उसके बिना केजरीवाल से नहीं निपट सकते आप।प्रधानमंत्री मोदी जी, अच्छे काम कीजिए। आपने सत्ता की हवस के लिए पूरा षड्यंत्र रचा था और आज वह नाकाम हो गया।''
प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सीधे निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले चार साल से ED, CBI और पुलिस का इस्तेमाल कर AAP को खत्म करने की कोशिश की गई। उनका कहना था कि 600 पन्नों के आदेश में कोर्ट ने साफ कहा कि मुकदमा चलाने लायक भी सबूत नहीं हैं।
परिवार पर असर और भावुक अपील
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे मामले से उनके परिवार को भारी मानसिक पीड़ा हुई। उनकी मां अस्पताल में रोती रहीं और सिसोदिया की पत्नी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के तीन करोड़ लोगों को इस सियासी लड़ाई की कीमत चुकानी पड़ी।
ट्रम्प, कांग्रेस और "भीगी बिल्ली" वाला बयान
केजरीवाल ने अंतरराष्ट्रीय मंच का जिक्र करते हुए कहा कि देश का व्यापारी, किसान और युवा परेशान है और विदेश नीति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस पर भी तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की भूमिका कमजोर रही।
कोर्ट की फटकार और आगे की रणनीति
कोर्ट ने सीबीआई की जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि आरोप साबित करने के लिए पर्याप्त आधार नहीं है। केजरीवाल ने दावा किया कि जब सबूत नहीं हैं तो ऊपरी अदालत में भी केस टिकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि ED मामले में भी कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
कुल मिलाकर, अदालत से मिली राहत के बाद केजरीवाल ने साफ कर दिया कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। सवाल यही है कि क्या यह चुनौती दिल्ली की राजनीति में नया मोड़ लाएगी।
-
दिल्ली हाईकोर्ट में खुद अरविंद केजरीवाल ने रखा पक्ष, कहा- मैं आरोपी नहीं, ट्रायल कोर्ट ने किया है बरी -
पंजाब में 8वीं की बोर्ड परीक्षा में ईंट भट्ठे पर काम करने वाले की बेटी ने किया टॉप, केजरीवाल ने जमकर की तारीफ -
सोशल मीडिया कंट्रोल करने की तैयारी में केंद्र सरकार? अरविंद केजरीवाल ने PM मोदी पर साधा निशाना -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications