शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर अरविंद केजरीवाल ने किया नमन
Bhagat Singh Jayanti: स्वतंत्रता आंदोलन की बात हो या फिर क्रांति की बात हो...शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का नाम सबसे पहले आता है। क्योंकि, 23 साल की उम्र में भगत सिंह मुस्कुराते हुए फांसी के फंदे पर झुल गए थे। आज पूरा देश शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनकी जयंती पर नमन कर रहा है।
शहीद-ए-आजम भगत सिंह को नमन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, शहीद-ए-आज़म सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन। उनका साहस, देशभक्ति और बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके आदर्श हमें हमेशा देश सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहेंगे।

भगत सिंह की जयंती पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना ने भी उन्हें याद किया। आतिशी ने सोशल मीडिया मंच 'X' पर पोस्ट कर लिखा, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। 23 साल की जिस उम्र में, आम युवा अपना करियर बना रहा होता है, उस समय भगत सिंह जी ने देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान दे दिया। उनकी वीरता तानाशाही और अत्याचार के ख़िलाफ़ लड़ने वाले हर व्यक्ति के लिए सदियों तक प्रेरणा रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications