Arvind Kejriwal: 'शहीद दिवस' पर AAP और INDIA गठबंधन के नेताओं ने तानाशाही से देश को बचाने का लिया संकल्‍प

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। शनिवार को सुबह शहीद दिवस के मौके पर AAP सरकार के मंत्रियों, नेताओं, पदाधिकारियों के साथ पंजाब मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के साथ INDIA गठबंधन के नेताओं ने एक साथ शहीद पार्क पहुंचकर तानाशाही के खिलाफ देश को बचाने का संकल्प लिया।

delhi aap

इस मौके पर आम कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और ईडी और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहीद दिवस के मौके पर दिल्‍ली के शहीद पार्क पर दिल्‍ली सरकार की मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को पुष्पांजलि अर्पित की।

आप मंत्री ने इंडिया गठबंधन के साथियों का जताया आभार

दिल्‍ली की आप सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा हमारी पार्टी कांग्रेस, वाम दलाें के सभी नेताओं और उन सभी लोगो को धन्‍यवाद देते हैं जो इंडिया गठबंधन के साथ खड़े हैं, जो हमारे साथ देश के चुनावों को बचाने के एिल खड़े हैं।

वहीं दिल्‍ली केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा सीएम केजरीवाल की ईडी की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए और इसे तानाशाही करार दिया। उन्‍होंने कहा आज लोकतंत्र की हत्‍या हो रही है उसे पूरे देश देख रहा है। उन्‍होंने कहा विपक्ष पर एक के बाद एक हमले हो रहे हैं। पहले झारखंंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया और फिर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, अगर एक एक तो विपक्षी नेताओं को जेल में डाल दिया जाता है, चुनाव का क्या मतलब? यह तानाशाही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+