दिल्ली चुनाव से पहले बालाजी सालासर मंदिर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, दिल्लीवासियों की खुशहाली की कामना की

Arvind Kejriwal Offered Prayers At Salasar Balaji: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 1 जनवरी को राजस्थान के दौरे पर आए थे। उन्होंने चूरू जिले में स्थित सिद्ध धाम सालासर बालाजी मंदिर में दर्शन किए। केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं। बालाजी के दर्शन करने के बाद जैसे ही वे मंदिर से बाहर निकले तो भक्त उनकी झलक पाने को बेताब दिखे।

नव वर्ष पर हर व्यक्ति अपने इष्टदेव के दर्शन करके नए साल की शुरुआत करने की योजना बनाते हैं। केजरीवाल ने इस अवसर पर बालाजी के दर्शन किए। बुधवार को वे भाया सड़क मार्ग सालासर पहुंचे। पुजारी ने केजरीवाल और उनकी पत्नी को तिलक लगाया। दर्शन करने के बाद मंदिर के पुजारी ने केजरीवाल को बालाजी की तस्वीर भी भेंट की।

Arvind Kejriwal

केजरीवाल ने एक्स पर शेयर किया पोस्ट

अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा, "नए साल के शुभ अवसर पर सालासर धाम पहुंच श्री बालाजी के चरणों में शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। प्रभु से सबकी खुशहाली, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। बजरंगबली का आशीर्वाद हम सब पर सदा बना रहे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+