Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली की जेलों में इस्तेमाल होगी हाईटेक जैमर टेक्नोलॉजी, अरविंद केजरीवाल ने पैनल को दी मंजूरी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ जैमर प्रौद्योगिकियों का अध्ययन करने के लिए एक पैनल के गठन को मंजूरी दे दी है, ताकि उन्हें राजधानी की जेलों में लगाया जा सके।

arvind kejriwal

New Delhi: देश की राजधानी दिल्ली को सुरक्षित और अधिक बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार प्रयासरत हैं। इस क्रम में उन्होंने अब दुनियाभर में सर्वश्रेष्ठ जैमर प्रौद्योगिकियों का अध्ययन करने के लिए एक पैनल के गठन को मंजूरी दे दी है, ताकि उन्हें राजधानी की जेलों में मोबाइल सिग्नल पूरी तरह बंद करने के लिए लगाया जा सके।

डीजी की अध्यक्षता में किया गया समिति का गठन
समिति का गठन डीजी (जेल) की अध्यक्षता में किया गया है और इसमें आईआईटी मद्रास और आईआईएससी बैंगलोर के प्रोफेसरों के साथ-साथ डीआरडीओ के वैज्ञानिक, आईबी और एसपीजी अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह समिति जेलों में 5जी (5G) सहित जैमर प्रणाली को लागू करने के लिए दिल्ली सरकार को तकनीक का सुझाव देगी।

समिति में इन दिग्गजों को किया गया शामिल
इस समिति में डीजी जेल अजय कश्यप के अलावा आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर देवेंद्र जलिहाल, डीआरडीओ के वैज्ञानिक मनीष कुमार, आईआईएससी बैंगलोर के प्रोफेसर ए चॉकलिंगम, ब्लूमैक्स स्टीफन, देवदास बी, संदीप अग्रवाल, आईबी के संयुक्त उप निदेशक एकेपी पंड्या, एसपीजी एसएसओ संतोष कुमार और सी-डैट के सुखपाल सिंह समिति का हिस्सा हैं।

अनधिकृत मोबाइल संचार को रोकने को लेकर किया जाएगा अध्ययन
दरअसल, इस नई तकनीक के जरिए पता लगाया जाएगा कि जेल परिसर में इनकमिंग और आउटगोइंग कॉल के अलावा एसएमएस (SMS) और डेटा सेवाओं को रोकने में यह कितनी प्रभावी है। यह समिति मौजूदा मोबाइल नेटवर्क का अध्ययन करेगी और जेलों के अंदर अनधिकृत मोबाइल संचार को रोकने के लिए तकनीक का निर्धारण करेगी और तकनीकी अध्ययन के आधार पर जेलों में मोबाइल नेटवर्क को प्रतिबंधित करने के समाधान सुझाएगी।

ये भी पढें- Delhi Road Rage: पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया, कोर्ट में पेश किए जाएंगे मर्डर के आरोपी

{document1}

जैमर क्या होता है और यह काम कैसे करता है?
दरअसल, जैमर एक ऐसा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है, जोकि अपनी रेंज में आने वाले सभी प्रकार के मोबाइल फोन के नेटवर्क को जैम कर देता है। अगर आप इसकी रेंज में आ जाते हैं, तब आपका मोबाइल सिग्नल नहीं पकड़ पाता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग मामलों में सुरक्षा के मद्देनजर किया जाता है। जैसे कि अगर कहीं रेड पड़ती है तो पुलिस या सीबीआई अधिकारी जैमर को ऑन कर देते है, ताकि मौके पर मौजूद लोग किसी बाहरी व्यक्ति को फोन न कर सकें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+