Delhi Road Rage: पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया, कोर्ट में पेश किए जाएंगे मर्डर के आरोपी
बस में बाइक टच होने जैसी मामूली बात किसी की हत्या तक पहुंच जाए तो सिहरन होती है। दिल दहलाने वाले इस कांड में दिल्ली पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Delhi Road Rage: दिल्ली के नांगलोई में चाकू मारकर व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। रोड रेज को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या के बाद पुलिस ने सनी कश्यप, सुमित और राम प्रकाश नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा, आरोपितों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
नांगलोई के दिल दहलाने वाली आपराधिक वारदात का मामला मंगलवार शाम का है। इसमें कई लोगों के एक समूह ने 25 वर्षीय साहिल मलिक को कथित तौर पर चाकू मार दिया, जब उसके भाई की बाइक नांगलोई मेट्रो स्टेशन के पास एक रुकी हुई मिनीबस से टच कर गई।
थाना नांगलोई में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302/34 के तहत प्राथमिकी संख्या 185/23 के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को थाना नांगलोई में चाकूबाजी की घटना के संबंध में एक पीसीआर कॉल आई थी। मृतक की पहचान साहिल मलिक के रूप में हुई है। डीसीपी (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, "हमने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। हमने 3 लोगों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता लगा है कि साहिल मलिक नाम के एक व्यक्ति को उसके भाई विशाल मलिक की बाइक के आरटीवी बस से टकराने के बाद आपसी विवाद के बाद कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications