Delhi Election 2025: केजरीवाल और भाजपा के प्रवेश वर्मा में कौन ज्यादा अमीर? चुनावी हलफनामे में सच आया सामने
Arvind Kejriwal and Pravesh Verma Net worth: दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पाटी के मुखिया अरविंद केजरीवाल और भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने आज विजय मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया है।
दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने बुधवार को नामांकन पर्चा भरते हुए चुनावी हलफनामा भी जमा किया। जिसमें दोनों ही नेताओं ने अपनी कुल संपति का पूरा ब्यौरा दिया है। आइए जानते हैं केजरीवाल और प्रवेश वर्मा में कौन ज्यादा अमीर है?

कितनी संपत्ति के मालिक हैं प्रवेश वर्मा?
नई दिल्ली विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के पास कुल 90 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें चल अचल संपत्ति शामिल है। प्रवेश वर्मा के पास 2 लाख 20 हजार रुपये कैश है और 1 करोड़ 28 लाख से अधिक रुपया बैंक खाते में जमा है। प्रवेश वर्मा के पास कुल बॉन्ड और निवेश जोड़कर 77 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति है। 112 करोड़ 19 लाख से अधिक की एग्रीकल्चर और कॉमर्शियल भूमि है।
प्रवेश वर्मा की बढ़ी इनकम लेकिन कर्ज का भी है बोझ
चुनावी हलफनामे के अनुसार बीते चार साल में प्रवेश वर्मा की संपत्ति में चार गुना इजाफा हुआ है। इनकल टैक्स रिटर्न के अनुसार प्रवेश वर्मा की इनकम 19 करोड़ 68 लाख 34 हजार 100 रुपये हो गई है। हालांकि प्रवेश वर्मा के ऊपर लगभग 63 करोड़ का लोन है।
प्रवेश वर्मा की पत्नी की कुल संपत्ति
प्रवेश वर्मा की पत्नी स्वाति सिंह वर्मा 17 करोड़ से अधिक संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास 6 करोड़ 91 लाख की जमीन है। प्रवेश वर्मा से उनकी पत्नी की संपत्ति की तुलना की जाए तो स्वाति सिंह वर्मा की कुल संपत्ति प्रवेश वर्मा से 24 करोड़ अधिक है। हालांकि स्वाति पर भी 11 करोड़ से अधिक का लोन है।
पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की कुल संपत्ति
अरविंद केजरीवाल के चुनावी हलफनामे के अनुसार केजरीवाल के पास कुल लगभग 1 करोड़ 73 लाख 46 हजार 848 रुपये की कुल संपत्ति है। जिसमें 3.46 की चल संपत्ति है और 1 करोड़ 70 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। कैश की बात करें तो दिल्ली के पूर्व सीएम के पास 50 हजार रुपये कैश है।
केजरीवाल के पास नहीं है कोई कार
केजरीवाल के नाम कोई गाड़ी नहीं है। हलफनामे के अनुसार केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के पास मारुति बलेनो कार है।
केजरीवाल की कितनी बढ़ी इनकम
2019-20 में केजरीवाल की इनकम 1 लाख 57 हजार 823 रुपये थी।
2020-21 में केजरीवाल की आय 44 लाख 90 हजार 640 रुपये थी
2022-23 केजरीवाल की इनकम 1 लाख 62 हजार 976 रुपये थी
2023-24 में केजरीवाल की इनकम बढ़कर 7 लाख 21 हजार 500 रुपये हो गई।












Click it and Unblock the Notifications