दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: अरविंद केजरीवाल से लेकर रमेश बिधूड़ी तक ने भरे पर्चे, कौन किस अंदाज में पहुंचा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की उल्टी गिनती चल रही है। 5 फरवरी को मतदान व 8 फरवरी को नतीजे आने हैं। अभी नामांकन पत्र दाखिल करने की सिलसिला जारी है। बुधवार को पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत दिग्गजों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दिल्ली चुनाव में पर्चा भरने की आखिरी तारीख 17 जनवरी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की VIP सीटें: आतिशी, केजरीवाल, प्रवेश वर्मा, बिधूड़ी, लांबा, सिसोदिया व अवध ओझा की हार-जीत का गणित

नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल vs प्रवेश वर्मा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की सबसे हॉट सीट नई दिल्ली है। यहां से आम आदमी पार्टी सुप्रीमो व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 2013 से लगातार विधायक हैं। बुधवार को साल 2025 के चुनाव में फिर पर्चा भरा है। उधर, अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को नइ दिल्ली सीट पर टिकट दिया है। वर्मा ने भी बुधवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किया है।
कालकाजी सीट पर रमेश बिधूड़ी ने भरा पर्चा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की दूसरी सबसे चर्चित सीट कालकाजी है, जहां से दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी मार्लेना आप प्रत्याशी के रूप में मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी हैं। वहीं, अब बुधवार को आतिशी के खिलाफ भाजपा के रमेश बिधूड़ी ने भी पर्चा भर दिया है।
शकूर बस्ती सीट से सत्येंद्र जैन का नामांकन
जेल में मसाज करवाकर चर्चा में आए आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शकूर बस्ती सीट से पर्चा भरा है। दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नामांकन से पहले गुरुद्वारा साहिब सरस्वती विहार, श्री शिव शक्ति मंदिर, श्री सरस्वती मंदिर और जैन मंदिर पहुंचकर प्रभु जी के चरणों में शीश झुकाकर उनका आशीर्वाद लिया और दिल्ली की समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता का पर्चा
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की हॉट, वीआईपी व चर्चित सीटों में शामिल रोहिणी सीट से भाजपा के विजेंद्र गुप्ता ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। 2008 में बनी रोहिणी विधानसभा सीट पर अब तक के चार चुनावों में तीन बार भाजपा जीती है जबकि एक बार आम आदमी पार्टी। कांग्रेस तो खाता भी नहीं खोल सकी।
बादली सीट पर नामांकन भरने गाजे-बाजे से पहुंचे देवेंद्र यादव
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बादली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया है। गाजे-बाजे से नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे देवेंद्र ने यू ब्लॉक मार्केट जहांगीरपुरी में रोड शो किया। बादली सीट पर भाजपा ने देवेंद्र चौधरी और आम आदमी पार्टी अजेश यादव को टिकट दिया है।
बिजवासन सीट से भाजपा के कैलाश गहलोत का नामांकन
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बुधवार को बिजवासन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत ने अपना नामांकन दाखिल करने के बाद कहा, "मैंने नामांकन दाखिल कर दिया है। मुझे पूरा भरोसा है। लोग इस बार बदलाव चाहते हैं। यह पूरी दिल्ली की आवाज है। इस बार भाजपा की सरकार बनेगी। लोग भली-भांति जानते हैं और वे देख सकते हैं कि कौन सी पार्टी क्या काम कर रही है। लोगों को आप से बहुत उम्मीदें थीं। वे अब परेशान हैं। पीने का पानी, स्वास्थ्य सुविधाएं...लोगों को बदलाव चाहिए"
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications