'मुफ्त की रेवड़ी चाहिए या नहीं, जनता तय कर लेगी', दिल्ली चुनाव से पहले केजरीवाल ने चला 'ट्रंप कार्ड'
Revdi Par Charcha: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी रणनीति बनाने में जुट गई है। इस बीच शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक ने 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान का पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ शुभारंभ किया। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पीएम मोदी कई बार ये कह चुके हैं कि केजरीवाल मुफ्त की रेवड़ी दे रहे हैं, ये बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता हमें बताए कि ये मुफ्त की रेवड़ी चाहिए या नहीं।
पूरी दिल्ली में 65,000 'रेवड़ी पर चर्चा' बैठकें होंगी
इस मौके पर केजरीवाल ने कहा, आज से हम 'रेवड़ी पर चर्चा' अभियान का आगाज़ कर रहे हैं। इस अभियान के तहत दिल्ली में 65,000 बैठकें की जायेंगी। इन बैठकों में हमारे पदाधिकारी जनता के बीच में जायेंगे और उनको बतायेंगे कि आम आदमी पार्टी की सरकार जनता को उनके ही पैसे से मुफ़्त की 6 रेवड़ियां दे रही है और अगर बीजेपी यहां आ गई तो यह बंद हो जायेंगी।

'बीजेपी ने रेवड़ी क्यों नहीं दी'
अब बीजेपी वाले कह रहे हैं कि हमें वोट दे दो, जो काम अरविंद केजरीवाल करा रहे हैं, हम भी वही करेंगे, जब वही काम कराओगे तो दिल्ली वाले केजरीवाल को ही लेकर आयेंगे, Duplicate क्यों लायेंगे। सवाल ये है कि ये लोग गुजरात और उत्तर प्रदेश में लोगों को मुफ़्त बिजली क्यों नहीं दे रहे हैं? अगर BJP दिल्ली में आ गई तो आपको मिलने वाली सभी सुविधाएं बंद कर देंगे।
केजरीवाल की 6 रेवड़ियों में शामिल हैं:
1) 24 घंटे मुफ़्त बिजली, कोई कटौती नहीं होगी
2) मुफ़्त पानी
3) अच्छी और शानदार मुफ़्त शिक्षा
4) शानदार मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी अस्पताल
5) महिलाओं को मुफ़्त बस यात्रा
6) बुजुर्गों को मुफ़्त तीर्थ यात्रा
वहीं केजरीवाल के 'फ्री की रेवड़ी'अभियान पर बीजेपी की भी प्रतिक्रिया सामने आई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पूरे देश में बीजेपी की कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार कर रही है। दिल्ली में आतिशी सरकार विश्वकर्मा योजना लागू नहीं कर सकती क्योंकि यहां की सरकार भ्रष्ट लोगों के हाथों में है।












Click it and Unblock the Notifications