मोदी सरकार पर बरसे अरविंद केजरीवाल, बोले- देश में डर का माहौल बना रखा है, यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं
जिस तरह से संजय सिंह को ईडी ने गिरफ्तार किया उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने हमारी इतनी जांच कराई, बस कहते हैं कि घोटाला हुआ, कुछ नहीं निकला इसे।
केडजरीवाल ने कहा कि ये लोग कहते हैं स्कूल के क्लासरूम बनाने में घोटाला हुआ उसमे कुछ नहीं निकला। कहते हैं कि बिजली बोर्ड में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ, सड़क बनाने में घोटाला हुआ, पानी का घोटाला हुआ, लेकिन इनमे से किसी में कुछ नहीं निकला।

शराब घोटाला पूरी तरह से फर्जी है। इस पूरे मामले में एक पैसे का कोई लेन-देन नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज पूछते रहे कि लेनदेन का कोई तो सबूत दिखाओ। एक भी सबूत ये लोग नहीं दिखा पाए।
पूरा का पूरा शराब घोटाला फर्जी है। थोड़े दिन बाद ये लोग कोई दूसरा घोटाला लेकर आ जाएंगे। इनका पूरा समय लोगों को दूसरे काम में उलझा कर रखना है। ये ना तो खुद कोई काम करते हैं ना दूसरों को करने देना चाहते हैं।
पूरे देश के अंदर हम लोग देख रहे हैं कि किस तरह से विपक्ष के नेताओं के खिलाफ फर्जी केस लगाकर उन्हें निष्क्रिय करने की कोशिश की जा रही है, डराने की कोशिश की जा रही है। ये लोग विपक्ष के नेताओं को तोड़कर भाजपा अपनी पार्टी में शामिल कर रही है। यह जनतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। केवल नेताओं को टार्गेट नहीं किया जा रहा है।
देशभर में बिजनेसमैन को भी टार्गेट किया जा रहा है। पिछले 5-6 साल में लगभग 12-13 लाख हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल, यानि बहुत अमीर लोग जो देश में निवेश करते थे, बिजनेस चलाते थे, लोगों को रोजगार देते थे वो देश छोड़कर चले गए, अपना बिजनेस बंद कर दिया।
उनके पीछे भी इडी, सीबीआई, आयकर विभाग छोड़ रखा है। इन लोगों ने पूरे देश में डर का माहौल बना रखा है। हम चाहते हैं कि आप चीन से प्रतिस्पर्धा करें, वहां घर-घर में इंडस्ट्री चल रही है, यहां तो आप बिजनेस चलने ही नहीं देते हैं। डर का माहौल खत्म होना चाहिए, तभी तो देश आगे बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications