दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एक्टिव हुई AAP, केजरीवाल ने लगाई वादों की झड़ी
Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी पूरी तरह से एक्टिव हो गई है। शुक्रवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुराड़ी में पदयात्रा कर लोगों से संवाद किया। पदयात्रा के दौरान दिल्लीवालों ने केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया।इस दौरान स्थानीय विधायक संजीव झा भी उनके साथ मौजूद रहे।
पदयात्रा के दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा, मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का Magic सिर्फ़ केजरीवाल को आता है। BJP की 20 राज्यों में सरकार है, जहां बिजली बहुत महंगी है, दिल्ली में 24 घंटे और मुफ़्त बिजली मिलती है।

साथ ही केजरीवाल ने बस मार्शल को मंच पर बुलाकर कहा कि मैं बस मार्शलों की लड़ाई लड़ रहा हूं। इन्होंने (BJP) आपको नौकरी से निकाला है, मैं इनसे लड़कर आपको नौकरी दोबारा दिलवाऊंगा। माताओं और बहनों के खाते में जल्द आने शुरू हो जाएँगे ₹1000/महीना। Registration की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
वहीं, केजरीववाल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा- बुराड़ी विधानसभा की गलियों में आज पदयात्रा के दौरान जो प्यार और समर्थन मिला, वो शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। जनता का ये अटूट भरोसा ही हमें और भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है।












Click it and Unblock the Notifications