आप हमें गाली दीजिए, लेकिन विकास के काम होने दीजिए, अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला
Delhi News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। केजरीवाल ने कहा, "आज पीएम मोदी ने 30 मिनट तक भाषण दिया और दिल्ली के लोगों और दिल्ली की निर्वाचित सरकार को गाली दी। मुझे यह सुनकर बुरा लगा। पीएम ने 2020 में जो वादा किया था, दिल्ली के देहात के लोग आज भी उसका इंतजार कर रहे हैं।"
केजरीवाल ने आगे आरोप लगाया कि बीजेपी केवल दिल्लीवालों को गाली देती है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के लिए काफी काम किया है। "आप हमें गाली दीजिए, लेकिन विकास के काम होने दीजिए," केजरीवाल ने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने 2020 में दिल्ली में किए वादे पूरे नहीं किए हैं, खासकर मोहल्ला क्लिनिक और सीसीटीवी से संबंधित योजनाओं में अड़चनें डाली हैं।

प्रियंका कक्कड़ ने भाजपा से पूछा सवाल
वहीं, AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पास केवल अरविंद केजरीवाल को गाली देने के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने बीजेपी से सवाल किया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति क्यों बिगड़ी हुई है, खासकर जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसके जिम्मेदार हैं।
अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि बीजेपी के पास दिल्ली के लिए कोई मुख्यमंत्री चेहरा और कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं है, इसलिए वे सिर्फ AAP पर आरोप लगाते रहते हैं। यह बयान प्रधानमंत्री मोदी के दिल्ली में आयोजित बीजेपी परिवर्तन रैली के दौरान दिए गए बयान के जवाब में आया है।
यह भी पढ़ें 'PM मोदी की बातें सुनकर मुझे हंसी आती है', AAP को 'आप-दा फॉर दिल्ली' कहने पर सौरभ भारद्वाज का जवाब












Click it and Unblock the Notifications