'PM मोदी की बातें सुनकर मुझे हंसी आती है', AAP को 'आप-दा फॉर दिल्ली' कहने पर सौरभ भारद्वाज का जवाब

Saurabh Bhardwaj To Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आम आदमी पार्टी (AAP) को 'आप-दा फॉर दिल्ली' कहने पर पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने तीखा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान प्रधानमंत्री के पद के लिए शोभा नहीं देते। भारद्वाज ने यह भी कहा कि दिल्ली का आधा हिस्सा केंद्र सरकार के पास है, तो उन्होंने सवाल उठाया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए क्या किया है?

नेता सौरभ भारद्वाज ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत करते हुए कहा, "पिछले 10 सालों में आधी दिल्ली केंद्र सरकार के पास रही है और आधी हमारे पास। हमने सीवेज सिस्टम, जल आपूर्ति और बिजली में सुधार के लिए काम किया है। मैं यह पूछना चाहता हूं कि केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए क्या किया? व्यापारियों को रंगदारी के लिए फोन आ रहे हैं, लोग दिनदहाड़े मारे जा रहे हैं। दिल्ली में स्थिति अब सबसे खराब हो गई है और इसके लिए भाजपा की केंद्र सरकार जिम्मेदार है।"

delhi news jpg

एक अन्य बातचीत में सौरभ भारद्वाज ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "जब पीएम दिल्ली के शिक्षा व्यवस्था के बारे में बात करते हैं तो मुझे हंसी आती है। आज दुनिया भर से कई बड़े लोग दिल्ली के स्कूलों को देखने के लिए आते हैं। मैं पीएम मोदी को आमंत्रित करता हूं कि वह हमारे सरकारी स्कूलों का दौरा करें और फिर खुद तय करें कि काम हुआ है या नहीं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह ऐसे बयान बड़े मंच से दे रहे हैं।"

प्रधानमंत्री मोदी ने बोला था AAP पर हमला, जानिए क्या कहा था

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला करते हुए इसे दिल्ली के लिए 'आप-दा' (आपदा) करार दिया। दिल्ली में आवास और शिक्षा क्षेत्रों सहित कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने AAP सरकार पर आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि 'आप-दा' का शासनकाल जारी रहा, तो दिल्ली में स्थिति और भी खराब हो जाएगी। उन्होंने AAP सरकार पर शिक्षा, प्रदूषण और शराब व्यापार सहित कई क्षेत्रों में भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।

दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "दिल्ली ने इस 'आप-दा' के खिलाफ युद्ध शुरू कर दिया है और इसे समाप्त करने का फैसला किया है।" उन्होंने AAP की हार का आह्वान करते हुए नारा दिया, "आप-दा को नहीं सहेंगे, बदल देंगे।"

यह भी पढ़ें क्या बदलेगा कश्मीर का नाम? कश्मीर पंडितों को फिर से बसाएंगे अमित शाह? जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+