प्रदूषण रोकने के लिए केजरीवाल सरकार ने शुरू की तैयारी, खेतों में करेगी बायो डी-कंपोजर का छिड़काव

Gopal Rai: पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्रीय कृषि मंत्री और पर्यावरण मंत्री को चिट्ठी लिखी थी।

वहीं, अब केजरीवाल सरकार ने खेतों में पराली गलाने के लिए बायो डी-कंपोजर का मुफ्त छिड़काव करने के निर्देश दिए है। इस बाबत पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कृषि अधिकारियों के साथ बैठक की।

Arvind Kejriwal

गोपाल राय ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से ट्वीट करते हुए बताया, पराली गलाने के लिए खेतों में बायो डी-कंपोजर का मुफ्त छिड़काव केजरीवाल सरकार करेगी। बायो डिकम्पोजर के छिड़काव के लिए 11 टीमों का गठन किया गया।

इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर कृषि विभाग को खेतों का सर्वे करने के निर्देश भी दिए गए। किसानों के बीच बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार बायो डी-कंपोजर का छिड़काव करेगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि छिड़काव को लेकर कृषि विभाग द्वारा किसानों से फार्म भरवाया जा रहा है।

इसमें सर्वे का निर्देश दिया गया है। फार्म में किसान की जानकारी, कितने एकड़ खेत में छिड़काव कराना चाहते हैं और फसल कटने का समय व अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं। आपको बता दें कि उन्होंने बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर किसानों को जागरूक करने के निर्देश भी दिए हैं।

विंटर एक्शन प्लान पर भी काम कर रही केजरीवाल सरकार
मंत्री गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदूषण के समाधान के लिए केजरीवाल सरकार लगातार अलग-अलग प्लान पर काम कर रही है। इसी में से एक विंटर एक्शन प्लान।

बताया कि इस प्लान के तहत सरकार 15 बिंदुओं पर फोकस कर अलग-अलग विभागों के साथ एक संयुक्त कार्ययोजना बना रही है। उसी में पराली भी शामिल है, जिसके जलाने से दिल्ली में प्रदूषण का ग्राफ बढ़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+