Delhi: अरविंद केजरीवाल ने जेल से दीं 6 गारंटियां, धर्मपत्नी सुनीता ने I.N.D.I.A गठबंधन रैली में पढ़ा संदेश
ARVIND KEJRIWAL DELHI: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद रविवार को रामलीला मैदान में I.N.D.I.A गठबंधन के दिग्गज नेता एक साथ महारैली करने एकत्रित हुए। इस ,मौके पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपने पति का जेल से भेजा हुआ सदेंश पढ़ा। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवल ने अपनी पत्नी सुनीता के माध्यम से अरविंद केजरीवाल ने जेल से 6 चुनावी गारंटियां भिजवाई थी।

सुनीता केजरीवाल ने इस महारैली के दौरान कहा कि आज आपके अपने अरविंद केजरीवाल ने जेल से संदेश भेजा हैं। उन्होंने अपने पति को शेर और देशभक्त बताते हुए कहा कि मैं संदेश पढ़ने से पहले कुछ पूछना चाहती हूं, क्या प्रधानमंत्री ने मेरे पति को जेल में डालकर सही किया ? क्या आप मानते हैं कि केजरीवाल जी एक सच्चे और ईमानदार आदमी हैं ? सुनीता केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी वाले कह हैं कि केजरीवाल जी जेल में हैं, उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। तो क्या कल अरविंद केजरीवाल जी को इस्तीफा दे देना चाहिए?
अरविंद केजरीवाल की 6 गारंटी
अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल के माध्यम से आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ईडी हिरासत से 6 चुनावी गारंटियां भिजवाई। इसमें लिखा था कि (1) पूरे देश में 24 घंटे बिजली (2) गरीबों को बिजली फ्री मिलेगी (3) पूरे देश में अच्छे स्कूल बनाएंगे (4) पूरे देश के मोहल्ला और जिलों में अच्छे अस्पताल बनाएंगे (5) किसानों को स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कर फसलों का दाम दिलाएंगे (6 ) दिल्ली के लोगों के अधिकार अन्य राज्यों की तुलना में कम है, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे।
सुनीता केजरीवाल ने केजरीवाल का संदेश आगे पढ़ते हुए कहा कि यह घोषणा करने से पूर्व केजरीवाल ने अपने इंडिया गठबंधन की इजाजत नहीं ली थी, क्योंकि जेल से संभव नहीं था। उम्मीद है किसी को आपत्ति नहीं होगी। केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि यह 5 सालों में ये गारंटी पूरी करेंगे. इसके लिए पैसा कहां से आएगा,यह भी उन्होंने सोचा लिया है।
यह भी पढ़ें आपका केजरीवाल शेर है, उसे ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रख पाएंगे...












Click it and Unblock the Notifications