केंद्रीय सचिवालय के लिए सीएम Arvind Kejriwal ने 107 पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने की मंजूरी दी
Arvind Kejriwal की सरकार पेड़ों को ट्रांसप्लांट करवाएगी। सरकार ने केंद्रीय सचिवालय के लिए भवन निर्माण के मकसद से जमीन खाली करने का फैसला लिया है। पेड़ों को हटाए जाने के बाद 10 गुना अधिक पेड़ लगाए जाएंगे।
समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम केंद्रीय सचिवालय भवन के निर्माण के लिए भूमि खाली करने के लिए 107 पेड़ों के प्रत्यारोपण की अनुमति देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

दिल्ली पर्यावरण मंत्री के कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि 1070 अतिरिक्त पेड़ों के प्रतिपूरक वृक्षारोपण का निर्देश दिया गया है। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में इससे पहले भी सेंट्रल विस्टा परियोजना के दौरान कई पेड़ों को ट्रांसप्लांट किया गया।












Click it and Unblock the Notifications