Arvind Kejriwal की बेटी Harshita Kejriwal शादी से पहले हुई थीं ऑनलाइन ठगी का शिकार, कितने रुपए गए?
Arvind Kejriwal Daughter Harshita Kejriwal Wedding: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने 18 अप्रैल 2025 को युवा उद्यमी संभव जैन से शादी की है। दिल्ली आईआईटी से ग्रेजुएट इस जोड़ी की सगाई 17 अप्रैल को हुई थी। अब 20 अप्रैल को रिसेप्शन होगा। हर्षिता केजरीवाल को उनकी एक छोटी सी गलती की वजह से 34 हजार रुपए का चूना भी लग चुका है।
दरअसल, फरवरी 2021 में हर्षिता केजरीवाल ऑन ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गईं। हुआ यह था कि हर्षिता ने एक सेकंड हैंड सोफा बेचने के लिए OLX प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया था। जब एक व्यक्ति से डील फाइनल हुई, तो उसने पैसे ट्रांसफर करने के नाम पर एक बारकोड स्कैन करने को कहा। पहले ठग ने विश्वास जमाने के लिए हर्षिता के खाते में एक छोटी रकम ट्रांसफर की। लेकिन इसके बाद दो बार में पहले ₹20,000 और फिर ₹14,000 कुल ₹34,000 निकाल लिए। इस घटना की शिकायत सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई गई थी।

हर्षिता केजरीवाल की शिक्षा: पहले IIT अब अब BCG में एसोसिएट कंसल्टेंट
हर्षिता केजरीवाल ने प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान वह अपने बैच की टॉप परफॉर्मर्स में शामिल रहीं। आईआईटी में पढ़ाई के दौरान ही उन्हें कई बड़ी कंपनियों से जॉब ऑफर्स मिले, जिसके बाद उन्होंने गुरुग्राम स्थित एक प्रतिष्ठित ग्लोबल कॉर्पोरेशन को जॉइन किया। वर्तमान में हर्षिता केजरीवाल बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) में एसोसिएट कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं।
क्या करते हैं अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन?
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन इंजीनियर हैं। वर्तमान में वे एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं। संभव जैन और हर्षिता केजरीवाल ने हाल ही में मिलकर एक स्टार्टअप की भी शुरुआत की है।
हर्षिता केजरीवाल का प्रोफेशनल और एजुकेशनल बैकग्राउंड
हर्षिता केजरीवाल, अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। 29 वर्षीय हर्षिता ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, नोएडा से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2014 में IIT-JEE Advanced परीक्षा में 3322वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उन्होंने IIT दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक किया और अपने बैच में तीसरी रैंक प्राप्त की।
यह भी पढ़ें- Harshita Kejriwal Education: कितनी पढ़ी लिखी हैं हर्षिता? अरविंद केजरीवाल के दामाद संभव जैन भी IIT ग्रेजुएट












Click it and Unblock the Notifications