Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'जो काम करता है, वह गाली नहीं देता', पीएम मोदी के 'आपदा' वाले बयान पर भड़के Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal News: दिल्ली विधानसभा चुनाव फरवरी 2025 में होने की संभावना है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से ठीक पहले दिल्ली में राजनीति गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आपदा' वाले कटाक्ष पर अब आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पटवार किया है।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) कहा कि जो लोग काम करते हैं उन्हें गालियां देने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर पीएम मोदी कुछ काम करके दिखाते तो उन्हें हमें 39 मिनट तक गालियां देने की जरूरत नहीं पड़ती। कहा कि पीएम ने आज दिल्ली में 43 मिनट के भाषण दिया, जिसमें से 39 मिनट उन्होंने दिल्ली के लोगों द्वारा चुनी हुई सरकार को गालियां दी।

Arvind Kejriwal

भाजपा गरीबों की दुश्मन

दरअसल, केजरीवाल ने पीएम मोदी की रैली के बाद मुख्यमंत्री आतिशी के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) गरीबों की दुश्मन है। उन्होंने कहा कि 2015 में दिल्ली की जनता ने दो सरकारें चुनीं। भाजपा की केंद्र सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार। अब 10 साल हो गए हैं।

10 सालों में भाजपा ने नहीं किया कोई काम

अगर आप मुझसे पूछेंगे कि इन 10 सालों में आम आदमी पार्टी ने क्या काम किया है, तो 2-3 घंटे भी कम पड़ जाएंगे। हमने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सीवर और सड़कों में इतना काम किया है कि मैं कई घंटों तक काम गिन सकता हूं। लेकिन दिल्ली की केंद्र सरकार, भाजपा ने 10 सालों में एक भी ऐसा काम नहीं किया, जिसका जिक्र प्रधानमंत्री आज अपने 43 मिनट के भाषण में कर सकें।

जो काम करता है, वह गाली नहीं देता: केजरीवाल

केजरीवाल ने आगे कहा कि अगर उन्होंने 10 साल काम किया होता, तो उन्हें दिल्ली की जनता को गाली देने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर वे बता पाते कि उन्होंने क्या किया, तो उन्होंने गाली नहीं दी होती। जो काम करता है, वह गाली नहीं देता। जो काम नहीं करता, उसे गाली देनी पड़ती है। ऐसा व्यक्ति गाली देकर चुनाव लड़ता है।

ये भी पढ़ें: 'PM मोदी की बातें सुनकर मुझे हंसी आती है', AAP को 'आप-दा फॉर दिल्ली' कहने पर सौरभ भारद्वाज का जवाब

शीश महल वाले बयान पर यूं दिया जवाब

शीशमहल वाले आरोप पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जो व्यक्ति 8400 करोड़ रुपए के जहाज में चलता हो, 2700 करोड़ का घर बनाया हो और 10 लाख का सूट पहना हो उसके मुंह से शीश महल की बात अच्छी नहीं लगती। इतना ही नहीं, केजरीवाल ने पीएम मोदी के भाषण पर पलटवार करते हुए भगवा पार्टी को "गरीबों का दुश्मन" बताया।

भाजपा का पास सीएम फेस नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में झुग्गियों को ध्वस्त करके 2 लाख से अधिक लोगों को बेघर कर दिया। वहीं, दिल्ली में 'आपदा' वाले पीएम मोदी के बयान पर केजरीवाल ने कहा, "भाजपा 'आपदा' का सामना कर रही है, क्योंकि उसके पास दिल्ली चुनाव के लिए कोई मुख्यमंत्री का चेहरा, कहानी या मुद्दा नहीं है।"

ये भी पढ़ें: फिटनेस इंफुलेंसर रोहित दलाल, अक्षय दिलावरी और तिलक राज ने थामा AAP का हाथ, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+