Delhi Election 2025: दिल्ली की इन 7 सीटों पर AAP, कांग्रेस, BJP में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, किसका पलड़ा भारी?
Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजनीतिक बिसात पर नई चालें चली जा रही हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला होने की संभावना है।
दिल्ली की कई विधानसभा सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद है। दिल्ली में कांग्रेस, भाजपा और आप में कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। इस बार आप और भाजपा उन सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही हैं, जहां उनको पहले भारी समर्थन मिला था।

जिन 10 सीटों पर जीत का मार्जिन 10,000 था, वहां हो सकता है खेला!
आप और भाजपा उन सीटों पर ध्यान दे रही है, जहां जीत का अंतर कम था। पिछले चुनाव में 10 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत का मार्जिन 10,000 से कम था। 2015 में 6 सीटें ऐसी थीं, जहां जीत का अंतर 10,000 से कम था।
सूत्रों के मुताबिक आप के पदाधिकारी ने कहा कि पिछले चुनाव में जिन सीटों पर जीत का अंतर 10,000 से कम था, वहां किसी भी पार्टी की जीत हो सकती है। आप इसलिए चुनाव प्रचार और वादों के अलावा बूथ स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से किया गया काम बहुत अहम है।
Delhi Chunav 2025: दिल्ली की वो 7 विधानसभा सीट, जहां 2025 में होगा त्रिकोणीय मुकाबला?
🔴 1. पटपड़गंज विधानसभा सीट
पटपड़गंज सीट दिल्ली के पूर्वी हिस्से में स्थित है और यहां पर चुनावी मुकाबला हमेशा भाजपा और आप में रहता है। 2020 के विधानसभा चुनाव में AAP ने जीत हासिल की थी लेकिन बीजेपी और कांग्रेस की ओर से भी कड़ी चुनौती दी गई थी। इस बार भी इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। पटपड़गंज सीट पर आप के उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 3,129 मतों के अंतर से हराया था।
🔴 2. करावल नगर विधानसभा सीट
करावल नगर सीट पर हमेशा बीजेपी और AAP के बीच सीधी टक्कर रही है लेकिन कांग्रेस का भी यहां कुछ प्रभाव है। आगामी चुनावों में अन्य दलों के उम्मीदवार के मैदान में होने से इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बन सकती है। AAP को अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, वहीं बीजेपी इस सीट पर अपनी सत्ता बरकरार रखने के लिए संघर्ष करेगी।
करावल नगर विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से मोहन सिंह बिष्ट ने शानदार प्रदर्शन किया था और AAP के दुर्गेश पाठक को 8,223 मतों के अंतर से हरा दिया था।
🔴 3. रोहिणी विधानसभा सीट
रोहिणी विधानसभा क्षेत्र में लगातार बीजेपी का दबदबा रहा है, लेकिन AAP ने इस क्षेत्र में अपना आधार मजबूत किया है। इस चुनाव में कांग्रेस की एंट्री से यह सीट त्रिकोणीय मुकाबला बन सकती है, क्योंकि आप और कांग्रेस दोनों के पास दलित वोटों का मजबूत आधार है और यहां पर इस वर्ग की बड़ी संख्या है। आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार राजेश नामा बंसीवाला पिछले चुनाव में हार गई थीं। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विजेंद्र कुमार गुप्ता को इस सीट से 12648 वोटों से जीत मिली थी।
🔴 4. आदर्श नगर विधानसभा सीट
आदर्श नगर विधानसभा सीट पर भाजपा और आप में हमेशा से एक मजबूत मुकाबला देखा गया है। लेकिन 2025 के चुनाव में इस सीट पर आप, कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आदर्श नगर सीट पर AAP के पवन शर्मा ने जीत दर्ज की है। भाजपा के राजकुमार भाटिया को पवन शर्मा ने 1589 वोटों से हराया था।
🔴 5. बिजवासन विधानसभा सीट
बिजवासन विधानसभा सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। पिछले चुनाव में बिजवासन सीट पर आम आदमी पार्टी के भूपेंद्र सिंह जून और बीजेपी के सत प्रकाश राणा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी। भूपेंद्र सिंह को 753 वोटों से जीत मिली थी।
🔴 6. लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट
लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट पर हमेशा आप और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिलती है। पिछले चुनाव में इस सीट पर भाजपा के अभय वर्मा और आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। बीजेपी को यहां सिर्फ 880 मतों से जीत मिली थी।
🔴 7. कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट
कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट पर आप और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। आम आदमी पार्टी के मदन लाल ने इस सीट से जीत हासिल की थी। बीजेपी के रवींद्र चौधरी को आप उम्मीदवार ने सिर्फ 3,165 मतों के अंतर से हराया था। इस सीट पर कांग्रेस, भाजपा और आप में फिर से कांटे की टक्कर हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications