फिटनेस इंफुलेंसर रोहित दलाल, अक्षय दिलावरी और तिलक राज ने थामा AAP का हाथ, अरविंद केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले AAP का कारवां लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को Sports और Fitness जगत के जानेमाने नाम रोहित दलाल, अक्षय दिलवारी और तिलक राज को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर दिल्ली विधानसभा के स्पीकर और आप नेता राम निवास गोयल ने कहा, ये साथी अरविंद केजरीवाल जी के कामों से प्रभावित होकर हमारे साथ जुड़े हैं। इससे दिल्ली में हमारी पार्टी को काफ़ी फ़ायदा होगा।

खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए आप ने काम किया

पार्टी ज्वाइन करने के उपरांत तिलक राज ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में खेल और खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए केवल अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी ने काम किया है। हम इनकी विचारधारा और कामों से प्रभावित होकर साथ आ रहे हैं।

Arvind Kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने किया स्वागत

वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी का स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, मैं, आम आदमी पार्टी में जुड़ने वाले सभी भाइयों का स्वागत करता हूं। इन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। केजरीवाल ने आगे कहा, हम Sports और Gym Association के मसलों को दूर करेंगे।

कांग्रेस को आप की चेतावनी

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह के साथ नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों पर कड़ी नाराजगी जताई। केजरीवाल ने कांग्रेस नेता अजय माकन के आप पर सीधे हमलों को अस्वीकार्य करार दिया और गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका पर पुनर्विचार की चेतावनी दी।

आप नेता संजय सिंह ने कांग्रेस के रवैये पर गंभीर चिंता जताई और कहा कि कांग्रेस की हरकतें आगामी चुनावों में आप को कमजोर करने की कोशिश हैं। सिंह ने अजय माकन द्वारा अरविंद केजरीवाल को राष्ट्र-विरोधी कहे जाने पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कांग्रेस से 24 घंटे के भीतर माकन पर कार्रवाई करने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+