तीरंदाजी में अभिषेक वर्मा ने किया कमाल, अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई, कही खास बात

एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिषेक वर्मा को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। अरविंद केजरीवाल ने अभिषेक वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि मिश्रित तिरंदाजी में आपने जबरदस्त प्रदर्शन किया।

अभिषेक दिल्ली सरकार की मिशन एक्सीलेंस योजना का हिस्सा हैं। हमे रोमांचित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि आपने दो मेडल जीते और एशियन गेम्स में यह लगातार पांचवा मेडल है आपका। अभिषेक और उनके कोच, उनके परिवार और सभी दिल्लीवासियों को बधाई।

abhishek verma

बता दें कि अभिषेक वर्मा ने एशियाई खेलों में तीन बार देश का प्रतिनिधित्व किया है। अबतक वह दो स्वर्ण, तीन रजत पद जीत चुके है। चीन के हांगझू में आयोजित एशियाई गेम्स में कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में अभिषेक ने देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

अभिषेक का जन्म 26 जून 1989 को हुआ था। उनके पिता सुरेंद्र वर्मा, मां सुनीता वर्मा और भाई अभिनीत मॉडल टाउन में रहते हैं। दिल्ली से केवल अभिषेक वर्मा का ही तीरंदाजी में चयन हुआ था। जिस तरह से अभिषेक ने मेडल जीता है उसपर परिवार को बहुत गर्व है।

अभिषेक रात तकरीबन 1 बजे दिल्ली एयरपो्रट पहुंचे और यहां उनके दोस्तों ने उनका स्वागत किया। अभिषेक के गुरू लोकेश चंद ने बताया कि मेरी अभिषेक से मुलाकात 2003 में हुई थी। हमारी मुलाकात माल रोड स्थित दिल्ली के क्रीडा स्थल पर हुई थी। वह कुछ कर गुजरना चाहते थे, जो देखकर काफी अच्छा लगता था।

दिल्ली तीरंदाजी संघ के सचिव वीरेद्र सचदेवा ने बताया कि अभिषेक की खासियत यह है कि वह अपने साथियों का हमेशा साथ देते है। शुरुआत से ही उन्होंने अपना ध्यान लक्ष्य पर केंद्रित रखा। वह काफी मेहनत करते है। इशी का परिणा है कि वह दुनियाभर में देश का नाम रौशन कर रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+