केजरीवाल बोले- AAP में शामिल होने के लिए सिद्धू ने नहीं रखी कोई शर्त, सोचने के लिए मांगा है वक्त

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की अटकलों और अफवाहों पर खुलकर टिप्पणी की है। केजरीवाल ने यह साफ किया है कि पार्टी में शामिल होने के लिए सिद्धू की ओर से कोई शर्त नहीं रखी गई है।

arvind keriwal

शुक्रवार सुबह किए गए ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा, 'क्या नवजोत सिंह सिद्धू AAP ज्वाइन करेंगे, इसे लेकर कई तरह की अफवाहें हैं। इसलिए मेरा यह फर्ज बनता है कि मैं पार्टी का पक्ष रखूं। हमारे मन में इस क्रिकेट दिग्गज के लिए बहुत सम्मान है।'

पढ़ें: आप में शामिल होंगे नवजोत सिंह सिद्धू, केजरीवाल से की मुलाकात

'हमें उनकी बात का सम्मान करना चाहिए'
अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'उन्होंने पिछले सप्ताह मुझसे मुलाकात की थी। उन्होंने किसी तरह की शर्त नहीं रखी। वह अभी सोचने के लिए थोड़ा और समय चाहते हैं। हमें इस बात का सम्मान करना चाहिए।'

जानिए सिद्धू ने क्यों कहा..सितम की इंतहा क्या है?

उन्होंने कहा कि सिद्धू एक दिग्गज क्रिकेटर और शख्सियत हैं। वह आम आदमी पार्टी ज्वाइन करें या न करें, उनके प्रति सम्मान हमेशा रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+