अरविंद केजरीवाल ने दिल्‍ली पुलिस पर लगाया आरोप

arvind kejriwal
दिल्‍ली। दिल्‍ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने थप्‍पड़ कांड पर अपना बयान देते हुए कहा है कि पुलिस प्रशासन ने लाली के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है लेकिन सही तरीके से कार्रवाई नहीं कर रही है। केजरीवाल ने एक बार फिर से दिल्‍ली की पुलिस को अपना निशाना बनाया है। वहीं दूसरी ओर, अन्‍य राजनीतिक पार्टियों ने केजरीवाल के इस रवैये को नाटकी करार दिया है।

गत दिन पश्चिमी दिल्‍ली के सुल्‍तानपुरी इलाके में रोड शो के दौरान एक आटो ड्राइवर लाली ने पहले केजरीवाल को माला पहनाने के बाद थप्‍पड़ मार दिया। इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी के समर्थकों का भी गुस्‍सा फूट पड़ा और उन्‍होंने लाली की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के बाद लाली को संजय गांधी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। लाली के खिलाफ दिल्‍ली पुलिस ने धारा 323 और 341 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके बाद भी केजरीवाल ने एक बार फिर से दिल्‍ली की पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा है कि यहां की पुलिस केंद्र की मुट्ठी में रहती है और केंद्र सोनिया के हाथों में है।


अरविंद केजरीवाल के साथ हुई घटना की निंदा तो सभी राजनीतिक पार्टियां कर रहीं हैं लेकिन इसी के साथ नेतागण यह कहने से भी नहीं चूक रहें हैं कि अरविंद एक धोखेबाज नेता हैं। दिल्‍ली की कुर्सी पर विराजने से पहले उन्‍होंने आम जनता से वायदे किए थे कि वे सीएनजी, एलपीजी और तेल के दामों में कमी लाएंगे। इन सभी उत्‍पादों के दामों में कमी तो नहीं आई लेकिन दाम बढ़ जरूर गए। यही नहीं दिल्‍ल्‍ाी की जनता के साथ कदम मिलाने के बजाय केजरीवाल इस्‍तीफा देकर भाग खड़े हुए। इसी बात पर भाजपा के मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने कहा है कि केजरीवाल पहले जो बो चुके हैं अब उसे काटने का समय आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+