अरविंद केजरीवाल ने एलजी को क्यों कहा धन्यवाद?
Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव से पहले एक बार फिर से आम आदमी पार्टी और एलजी के बीच ठन गई है। दरअसल, आप मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स पर एक पोस्ट कर एलजी पर निशाना साधा है। मामला रंगपुरी पहाड़ी की समस्याओं के संबंधित है।
केजरीवाल ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा, LG साहब: रंगपुरी पहाड़ी की समस्याओं के प्रति हमारा ध्यानाकर्षित करने के लिए धन्यवाद। वहाँ पर हमारी टीम नया ड्रेन बनवा रही है और युद्ध स्तर पर सफ़ाई करवा रही है।

उन्होंने कहा, आप ने न्यू रोहतक रोड का दौरा कर हमें वहाँ ड्रेन ओवर-फ़्लो और टूटी सड़क के बारे में भी बताया था। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि, वहाँ एक तरफ़ की सड़क बन गई है और जल्द ही दूसरे तरफ़ की सड़क भी तैयार हो जाएगी। साथ ही वहाँ 150 करोड़ की लागत से नया ड्रेन बनवाया जा रहा है। आपको दिल्ली के किसी भी हिस्से में कोई भी समस्या पता चले, आप हमें बताइयेगा - हम उसका समाधान करेंगे।
बता दें कि सोमवार को आज आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशई की मौजूदगी में 'महिला सम्मान योजना' की लाभार्थी माताओं-बहनों का रजिस्ट्रेशन कर दिल्ली में योजना के Registration कार्यक्रम का आगाज किया। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत दिल्ली की हर महिला को महीने में ₹2100 रुपए मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications