'AAP को जिताने के लिए लड़ाई लड़ें', केजरीवाल ने दिल्ली के लोगों से की अपील
New Delhi: आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देश के लोगों से खास अपील की। उन्होंने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने लोगों से राजधानी दिल्ली आने की अपील की।
उन्होंने कहा कि दो महीने में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी वाले हमें हराने और चुनाव जीतने के पूरी ताकत लगाएंगे, लेकिन हमें भी हार नहीं माननी है। इनके प्रयासों को सफल नहीं होने देना है। अगर ये लोग आ गए तो दिल्ली का विकास रुक जाएगा, सारे काम बंद हो जाएंगे।

केजरीवाल ने कहा कि मेरा दिल्लीवासियों से अनुरोध है कि कुछ दिनों के लिए अपने काम धंधे से छुट्टी लेकर चुनाव में जुट जाएं। छुट्टी नहीं ले सकते तो रोजाना कुछ घंटे निकालें और वो भी नहीं तो घर से अपना योगदान दें। हम आपको बताएंगे कि आपको करना क्या है? जो लोग दिल्ली से बाहर रहते हैं, वो भी दिल्ली में अपने जानकारों के यहां रहने आ जाएं और हमें मदद करें। केजरीवाल ने कहा कि BJP की हर साजिश का डटकर मुकाबला करना है। आप देश के हर कोने से आयें और आम आदमी को जिताने के लिए लड़ाई लड़ें।
बता दें कि अगले साल फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव होने हैं। इसे लेकर आम आदमी पार्टी जोरशोर से तैयारी कर रही है। जीत की हैट्रिक लगाने के लिए आप के नेता मैदान में उतर गए हैं। दूसरी ओर बीजेपी और कांग्रेस भी सत्ता में वापसी के लिए प्रयास कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications