अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आए, कश्मीरी गेट से CM आवास तक रोड शो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत के आदेश बाद शाम को करीब 6.25 बजे वे जेल से बाहर आए। उनके जेल से बाहर आते ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जमकर उत्साह दिखा। उनके कारागार से बाहर निकलते ही आम आदमी पार्टी वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका बड़ी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
जेल से बाहर आकर केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दिल्ली के सीएम ने कहा, "सबसे पहले मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिनकी वजह से मैं बाहर आया हूं। उन सभी का शुक्रिया जिन्होंने मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वारा में प्रार्थना की। मेरे खून का एक-एक कतरा देश के लिए समर्पित है।"

जमानत मिलने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मैंने अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना किया है लेकिन भगवान ने हर कदम पर मेरा साथ दिया है। इस बार भी भगवान ने मेरा साथ दिया क्योंकि मैं ईमानदार था, ठीक है...आज मैं कहना चाहता हूं कि मैं जेल से बाहर आ गया हूं और मेरी हिम्मत 100 गुना बढ़ गई है... उनकी जेल की दीवारें हिम्मत को कमजोर नहीं कर सकतीं' केजरीवाल...मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वह मुझे सही रास्ता दिखाते रहें और मैं उन सभी शक्तियों के खिलाफ लड़ता रहूंगा जो देश को कमजोर करने और देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं...।"
#WATCH | Delhi CM and AAP national convener Arvind Kejriwal released from Tihar Jail
The Supreme Court granted him bail in the Delhi excise policy case today pic.twitter.com/xacY3zo9fO
— ANI (@ANI) September 13, 2024
जश्न मना रहे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता
सीएम केजरीवाल की दिल्ली की पुरानी आबकारी नीति मामले में जमानत मिलने पर आम आदमी पार्टी के मुख्यालय के बाहर जमकर जश्न मनाया गया। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद केजरीवाल तिहाड़ जेल के गेट नंबर 4 से बाहर आए। इससे पहले ही 'आप' के नेता और कार्यकर्ता जश्न में डूबे दिखे। पार्टी सुप्रीमो की रिहाई का जश्न मनाने के लिए मिठाइयां बांटीं जा रही हैं. कुछ ने जोश में पटाखे भी जलाए. मुख्यमंत्री आवास के बाहर केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटी गई और 'आप' समर्थकों ने 'आ गए भाई आ गए केजरीवाल आ गए' और 'जेल के ताले टूट गए केजरीवाल छूट गए' जैसे नारे लगाए।
#WATCH | Firecrackers being burst by AAP workers outside the Tihar jail after Delhi CM Arvind Kejriwal was released from Tihar jail
The Supreme Court granted him bail in the Delhi excise policy case today pic.twitter.com/3iPBR93BiS
— ANI (@ANI) September 13, 2024
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "आज मैं कहना चाहता हूं कि मैं जेल से बाहर आ गया हूं और मेरी हिम्मत 100 गुना बढ़ गई है... उनकी जेल की दीवारें हिम्मत को कमजोर नहीं कर सकतीं' केजरीवाल...मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि वह मुझे सही रास्ता दिखाते रहें और मैं उन सभी शक्तियों के खिलाफ लड़ना जारी रखूंगा जो देश को कमजोर करने और देश को विभाजित करने की कोशिश कर रहे हैं...।"
इस बीच आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं संजय सिंह, सौरभ भारद्वाज, आतिशी मार्लेना, राघव चड्ढा समेत कई नेताओं ने सीएम की जमानत को न्याय की जीत बताया। आप सांसद राघव चड्ढा ने कहा,आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "सीएम अरविंद केजरीवाल आज जेल से बाहर आ रहे हैं। यह आप और लोकतंत्र के लिए बड़ा दिन है। आज न्याय की जीत हुई है।"












Click it and Unblock the Notifications