"मैं इस निर्लज्‍ज", अरविंद केजरीवाल की हार पर क्‍या बोले पूर्व जिगरी दोस्‍त कुमार विश्वास? दे डाला बड़ा बयान

Delhi Election Result 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है और अरविंद केजरीवाल की आम आम पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। 2020 के दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में दिल्‍ली की 62 सीटों पर जीत हासिल करने वाली AAP अबकी 2025 के चुनाव में 22 सीटों पर सिमट गई है और भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल की है।

हद तो ये हो गई कि दिल्‍ली में पिछले दो चुनावों में बंपर जीत हासिल करने वाले "आप" प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्‍ली सीट तक हार गए हैं। केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया को भी अपनी सीट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की हार पर मशहूर कवि और AAP के पूर्व नेता कुमार विश्‍वास ने तगड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की है।

Arvind Kejriwal

कभी अरविंद केजरीवाल के परम मित्र रहे कुमार विश्‍वास ने केजरीवाल की हार पर दिल्‍लीवासियों को बधाई और धन्‍यवाद दिया है।

कुमार विश्वास बोले- मित्रों की पीठ पर छुरा घोंपा

कुमार विश्‍वास ने कहा "मैं दिल्‍ली के नागरिकों को अच्‍छे शासन के लिए बधाई देता हूं। अब दिल्‍ली में भाजपा अपने नेतृत्‍व में सरकार बनाकर दिल्‍ली के जो पिछले 10 साल के दुख थे उसे दूर करें।" विश्‍वास ने कहा "मैं आप के सभी कार्यकताओं को कहता हूं कि आपने जिस किसी भी लालच में, सब कुछ जानते हुए ऐसे व्‍यक्ति के समर्थन में काम किया जिसने अपने मित्रों की पीठ पर छुरा घोंपा और लोगों को धोखा दिया।"

"महिलाओं तक को पिटवाया"

कुमार विश्‍वास ने स्‍वाती मालीवाल का नाम लिए बिना कहा "उसने तो अपने साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली महिलाओं तक को पिटवाया। कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा "अपने निजी सुख और साधन के लिए जनता का पैसा खर्च किया। उन्‍होंने आप कार्यकर्ता से कहा उससे अब आशा छोड़े अब घर से बार निकले और अपना जीवन देखें।"

"मैं इस निर्लज्‍ज..."

कुमार विश्वास ने आगे कहा "मुझे राघवेंद्र सरकार राम की कृपा मिली जिसका ये घर है, जिसकी कृपा से मैं यहां खड़ा हूं, मुझ पर कृष्‍ण कृपा हुई और मैं इस निर्लज्‍ज सर्कस से बारह आ सका। मैं उन सबके अच्‍छे भविष्‍य की कामना करता हूं कि वो कोई गंदगी ना फैलाएं, कहीं भी, लौट जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+