दिवाली पर संजय सिंह की पत्नी से मुलाकात करने पहुंचे अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के घर पहुंचे। दिवाली के मौके पर सीएम केजरीवाल संजय सिंह के परिवार को त्योहार की बधाई देने के लिए पहुंचे थे।

गौर करने वाली बात है कि संजय सिंह दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में जेल में है। संजय सिंह के घर जाने से पहले अरविंद केजीरवाल आतिशी मार्लेना के घर भी पहुंचे। इससे पहले वह मनीष सिसोदिया के घर भी गए थे और उनके परिवार से मुलाकात की थी।

arvind kejriwal

अरविंद केजरीवाल ने संजय सिंह के घर की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमे वह संजय सिंह की पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए सीएम केजरीवाल ने लिखा, आज दीपावली के अवसर पर मनीष जी और संजय जी के घर जाकर उनके परिवार से मिलकर त्योहार की ख़ुशियाँ बाँटी।

वक्त चाहे कितना भी कठिन क्यों ना हो, हम सब परिवार एकजुट हैं, एकसाथ हैं। हम सब सत्य की लड़ाई लड़ रहे हैं और अंत में जीत सत्य की ही होगी। गौर करने वाली बात है कि संजय सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

एबी 17 मथुरा रोड पर स्थित मनीष सिसोदिया के परिवार से मुलाकात करने के लिए अरविंद केजरीवाल पहुंचे थे। यह आवास आधिकारिक तौर पर आतिशी मार्लेना को आवंटित किया गया है। लेकिन इससे पहले मनीष सिसोदिया यहां रह रहे थे।

बता दें कि शनिवार को मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए पुलिस वैन से सुबह 10 बजे अपने आवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी के साथ संक्षिप्त मुलाकात की थी गौर साथ मिलकर छोटी दिवाली पर दिए जलाए। अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमे वह अपनी पत्नी को गले लगा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+