दिल्ली में छठ पूजा के लिए 900 घाट तैयार किए गए: सौरभ भारद्वाज
इस वर्ष छठ पूजा के मौके पर दिल्ली सरकार ने खास तैयारी की है। इस साल दिल्ली सरकार ने दिल्ली में करीब 900 से ज्यादा घाट बनाए गए हैं। जहां पर लोग छठ के मौके पर पूजा कर सकते हैं। इस बाबत दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी दी है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि इस वर्ष, माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश पर दिल्ली सरकार ने 900 से अधिक छठ घाटों की तैयारी की है। टेंट, लाइट और साउंड के लिए सरकार द्वारा प्रावधान किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि भक्तो को अच्छा अनुभव हो।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सभी को खुशी-खुशी सूर्य देव को अर्ध्य देना चाहिए और छठी मैया का आशीर्वाद लेना चाहिए। बता दें कि छठ पूजा दिवाली के छह दिन बात होती है। यह त्योहार मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। लेकिन अब यह त्योहार देश के अन्य हिस्सों में भी पहुंच चुका है। अलग-अलग राज्यों में रहने वाले यहां के प्रवासी भी इस त्योहार को मनाते हैं।
दक्षिण दिल्ली में छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई का भी काम शुरू हो गया है। नेहरू प्लेस मेट्रो स्टेशन के पास आस्था कुंज पार्क में भी मंगलवार को घाट की साफ-सफाई की गई। यहां पर सोनानंदिनी सोशल वेलफेयर सोसाइटी एवं मां भवानी दुर्गा पूजा समिति की ओर से छठ की पूजा की जाएगी। सोसाइटी के महासचिव अनु कुमार ठाकुर ने बताया कि घाट की सफाई के साथ यहां पर क्यारी बनाई गई है। यहां पर गुरुवार को पानी छोड़ा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications