दिल्ली में 7 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा धूल प्रदूषण रोको अभियान
दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार युद्ध स्तर पर काम कर रही है। सर्दियों में जिस तरह से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है और लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है उसे देखते हुए प्रदेश की सरकार पहले से ही लगातार कदम उठा रही है।
प्रदेश सरकार की ओर से एंटी डस्ट अभियान को लेकर दिल्ली सचिवालय में अलग-अलग विभागों के साथ बैठक की गई है। खऱुद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, एंटी डस्ट अभियान को लेकर दिल्ली सचिवालय में संबंधित विभागों के साथ बैठक। Winter Action Plan के तहत सात अक्टूबर से सात नवंबर तक एंटी डस्ट कैंपेन चलाएगी केजरीवाल सरकार। इस अभियान के तहत पूरी दिल्ली में 13 विभागों की 591 टीमें की गई तैनात।
बैठक के दौरान गोपाल राय ने निर्देश दिया है कि कंस्ट्रक्शन साइट पर निर्माण संबंधी जारी 14 दिशा निर्देशों का पालन जरूर किया जाना चाहिए। इसका उल्लंघन कतई ना होने पाए। जो भी इसका उल्लंघन करे उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिेए। साथ ही धूल प्रदूषण को रोकने के लिए 82 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा 520 स्प्रिंकलर, 258 मोबाइल एंटी स्मॉग गन को तैनात किया गया है।
गोपाल राय ने कहा कि विंटर एक्शन प्लान को दिल्ली में लागू कर दिया गया है। इसकी मॉनिटरिंग ग्रीन वॉर रूम से की जाएगी। यहां की टीम इस बात को सुनिश्चित करेगी कि विंटर एक्शन प्लान को लागू किया जाए। ग्रीन वॉर रूम में 17 लोगों की टीम है, जोकि पहले 9 लोगों की थी। इसकी बड़ी वजह है हॉटस्पॉट पर नजर रखना, जहां दिल्ली में सबसे अधिक प्रदूषण होता है। इन जगहों पर प्रदूषण को रोकने के लिए, पराली से आने वाले प्रदूषण, धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications