दिल्ली-एनसीआर में शाम 6-7 के बीच दफ्तर में हैं तो दफ्तर, घर में हैं तो घर पर रहें

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर पर फिर से मंडरा रहा है आंधी-तूफान का खतरा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली-एनसीआर के बीच शाम 6 से 7 के बीच तेज आंधी-तूफान आ खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि अगर वो इस सुरक्षित स्थान पर रहें। मौसम विभाग ने अगले 2 घंटों में NCR के कई इलाक़ों में मौसम बदलने का अनुमान जताया है। शाम 6 से 7 के बीच दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

इन राज्यों में भी खतरा

इन राज्यों में भी खतरा

दिल्ली-एनसीआर के अलावा हरियाणा के कई इलाकों में आंधी-तूफान के साथ तेज़ बारिश के आसार हैं। पलवल, सोहना, मानेसर, नारनौल, महेंद्रगढ़ में आंधी और मूसलाधार बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं राजस्थान में धूल भरी आंधी की भी आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और यूपी में भी आंधी आ सकती है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में तूफ़ान की चेतावनी दी है।

तूफान के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना

तूफान के साथ-साथ ओले गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली-एनवसीआर समेत कई राज्यों में तेज तूफान के साथ-साथ भारी बारिश और ओले भी गिर सकते हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। डॉ. के. सतीदेवी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और नॉर्थ वेस्ट इंडिया में अगले 3 दिनों तक तूफान, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है।

3 दिनों तक संभल कर रहें

3 दिनों तक संभल कर रहें

मौसम विभाग ने लोगों को अग ले 3 दिनों तक संभल कर रहने की सलाह दी है। आपको बता दें कि इससे पहले बुधवार देर रात दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट बदल लिया था। रात 3 बजे के करीब तेज आंधी के साथ तूफान आया। इस आंधी में पेड़ों के गिरने, कई जगह खंभे गिरने की भी खबरें आई थी।

कई लोगों की मौत

कई लोगों की मौत

रविवार आई आंधी तूफान की वजह से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, वहीं कई लोग घायल हो गए। तूफान में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश प्रभावित हुआ, जहां 18 लोगों की मौत हो गई। पश्चिम बंगाल में भी 12 लोगों को जान गंवानी पड़ी। आंध्रप्रदेश और राजधानी दिल्ली में भी कई लोगों के मारे जाने की खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+