औद्योगिक वेस्ट की वजह से यमुना नदी के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ा; आप का बड़ा दावा
Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एक कड़ा पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने यमुना नदी की बिगड़ती हालत और प्रदूषण को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि यमुनाजी इस वर्ष अपने उच्चतम स्तर पर प्रदूषित हो चुकी है, और इसके लिए वे व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराएंगे। इसी बीच दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा आरोप लगाया है।
मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हरियाणा के सोनीपत और पानीपत में यमुना जी के अंदर Industrial waste डाला जा रहा। इस वजह से यमुना जी के पानी में अमोनिया का स्तर बढ़ गया है, जिससे पानी का उत्पादन कम हो गया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को जैसा जनसमर्थन मिल रहा है, वह बता रहा है कि BJP के लिए इन चुनावों में कुछ नहीं बचा है।
बता दें कि पत्र में उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना अपने पत्र ने केजरीवाल से कहा, कि यमुनाजी इस वर्ष अपने उच्चतम प्रदूषण स्तर तक पहुंच चुकी हैं। इसके लिए मैं आपको व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराऊंगा, क्योंकि आपने सुप्रीम कोर्ट में यमुनाजी की सफाई को रोकने के लिए याचिका दायर की थी। मैंने बार-बार आपसे आग्रह किया कि आप खुद दिल्ली में निकलकर स्थिति का आकलन करें।












Click it and Unblock the Notifications