दिल्ली जल संकट के बीच AAP सरकार की मंत्री आतिशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को लिखा ये लेटर
Delhi Water Crisis: देश की राजधानी दिल्ली के लोग भयंकर गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रहा है। गर्मी में पानी की खपत बढ़ने से पानी की कमी हुई है। दिल्ली के आम आदमी पार्टी की सरकार की मंत्री आतिशी पानी की किल्लत को लेकर पड़ोसी राज्यों द्वारा छोड़े जान वाले पानी की कम मात्रा को बताया है।
इसके बाद अब दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। आतिशी ने यमुना का जलस्तर सामान्य करने के लिए इसमें पानी छोड़े जाने का अनुरोध किया है।

केंद्रीय मंत्री को गजेन्द्र शेखावत को लिखे पत्र में आतिशी ने दिल्ली की जलापूर्ति के लिए हरियाणा, उत्तर प्रदेश या किसी अन्य जलआपूर्ति के सक्षम राज्य से प्रबंध करवाने का अनुरोध किया है। अपने इस पत्र में आतिशी ने इस बात पर जोर दिया है कि हरियाणा को यमुना में दिल्ली के हिस्से का पानी छोड़ना चाहिए ताकि सामान्य जलस्तर 674.5 फीट हो जाए।
बता दें दिल्ली के जल संकट का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। दिल्ली सरकार ने हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए अतिरिक्त पानी की मांग करते हुए याचिका दायर की है। याचिका में गर्मी के कारण पानी की बढ़ती जरूरत पर प्रकाश डाला गया है।
बता दें दिल्ली में लोगों को पानी की आपूर्ति के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है, जिससे स्थिति बहुत खराब है। पीने के पानी के टैंकरों के क्षेत्रों में पहुंचते ही अफरा-तफरी मच जा रही है।
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने भाजपा से आग्रह किया है कि वह हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां पर उनकी सरकार है उनके साथ मिलकर दिल्ली के लिए पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करे। उनका मानना है कि दिल्ली के निवासियों को यह कदम पसंद आएगा।
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली जल संकट के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखा
पत्र में लिखा है, "मैं आपसे अनुरोध करने के लिए लिख रही हूं कि आप सुनिश्चित करें कि दिल्ली के लिए पानी का कुछ प्रावधान किया जाए, चाहे वह हरियाणा से हो या उत्तर प्रदेश से या किसी… pic.twitter.com/d1RBWOaaLm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 31, 2024












Click it and Unblock the Notifications