Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Alka Lamba: अलका लांबा ने इस अमीर शख्‍स से की थी 'लव मैरिज', फिर क्‍या हुआ जो पति ने दे दिया था तलाक?

Alka Lamba Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में राजधानी की सबसे चर्चित सीटों में शुमार कालकाजी सीट पर इस बार रोचक मुकाबला होगा। दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी और भाजपा के रमेश बिधुड़ी के खिलाफ कांग्रेस ने अपनी तेज तर्रार नेता अलका लांबा को चुनाव मैदान में उतारा है। अलका लांबा ने मकर संक्रान्ति के अवसर पर आज 14 जनवरी को कालकाजी सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
दिल्‍ली चुनाव में सीएम आतिशी के खिलाफ उतारे जाने के बाद कांग्रेस नेता अलका लांबा एक बार फिर सुर्खियों में आ चुकी हैं। आइए जानते हैं अलका लांबा की पर्सनल लाइफ से जुड़ी खास बातें...

Alka Lamba

Alka Lambab Birth & Family: दिल्‍ली में हुआ जन्‍म

आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्व नेता अलका लांबा वर्तमान समय में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अघ्‍यक्ष हैं। अलका लांबा का जन्‍म दिल्‍ली में 21 सितंबर 1971 को हुआ था। इनके पिता का नाम अमरनाथ लांबा और मां राजबाला लांबा है।

Alka Lamba Education: कितनी पढ़ी-लिखीं हैं अलका

दिल्‍ली के सरकारी स्‍कूल में शुरूआती पढ़ाई की और दिल्‍ली विवि के दयाल सिंह कॉलेज और सेंट स्‍टीफंस कॉलेज से एमएसी और एमएड की डिग्री हासिल की।

Alka Lamba political career: छात्र राजनीति से की शुरूआत

शुरूआत से पढ़ने- लिखने का शौक रखने वाली अलका लांबा ने महज 19 साल की उम्र में ही छात्र राजीनीति से करियर की शुरूआत की थी और। नेशनल स्‍टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया में शामिल होकर छात्र राजनीति करने लगी और एक साल बाद ही दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय में स्‍टूडेंट यूनियर का चुनाव जीत कर अध्‍यक्ष चुनी गई।

Alka Lamba marriage: इस अमीर शख्‍स से की थी लव मैरिज

एनएसयूआई की राजनीति के दौरान अलका लांबा लोकेश कपूर के संपर्क में आई। लोकेश की गिनती दिल्‍ली के अमीरों में होती है। अलका और लोकेश को एक दूसरे से प्‍यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। अलका लांबा और लोकेश का एक बेटा ऋतिक लांबा है।

Alka Lamba के पति ने लगाया था ये आरोप

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों में बहुत प्‍यार था लेकिन अलका लांबा के राजनीतिक करियर उनके बीच की दूरियों की वजह बना। जब 2003 में अलका लांबा विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए एक्टिव थीं तब लोकेश का आरोप था कि अपने राजनीतिक अरमान पूरे करने के लिए अलका लांबा ने परिवार और रिश्‍ते की कद्र नहीं की।

आखिर किस वजह से टूटी थी अलका लांबा की शादी!

इसी दौरान आम आदमी पार्टी के नेता आशीष खेतान के साथ अलका लांबा के रिश्‍तों की बात सामने आई। हालां‍कि दोनों ने इस संबंध को खुलकर स्‍वीकारा नहीं। लेकिन इस अफवाह के कारण अलका और लोकेश का रिश्‍ता टूट गया।

अलका लांबा को पति ने दे दिया था तलाक?

अलका के पति लोकेश कपूर ने अलका लांबा पर राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते उनके फ्लैट पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया था और लोकेश के परिवार के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया था। हालांकि इन आरोपों पर अलका लांबा की कोई प्रतिक्रिया आज तक सामने नहीं आई। इन्‍ही सभी आरोपों के बाद लोकेश ने 2023 में अलका लांबा से तलाक मांग लिया था। अलका लांबा ने भी हिचकी नहीं और उन्‍होंने तलाक दे दिया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+