Alka Lamba Net worth: कितनी अमीर हैं अलका लांबा? जो कालकाजी सीट से CM आतिशी को देंगी टक्कर
Alka Lamba Net worth: दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस ने अलका लांब को उम्मीदवार बनाया है। अलका लांबा का इस सीट पर मुकाबला दिल्ली सीएम की मुख्यंमंत्री आतिशी से होगा। कांग्रेस द्वारा अलका लांबा को आतिशी के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारे जाने के बाद इस सीट पर मुकाबला बड़ा रोचक होने वाला है।
कांग्रेस द्वारा कालकाजी सीट से टिकट दिए जाने के बाद अलका लांबा ने पार्टी का आभार जताया। इसके साथ ही अलका लांबा ने अपनी पुरानी पार्टी आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला था। अलका लांबा चौथी बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। आइए जानते हैं अलका लांबा कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

कितनी संपत्ति की मालकिन हैं अलका लंबा?
2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में अलका लांबा ने कांग्रेस के टिकट पर चांदनी चौक से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव के दौरान अलका लांबा ने जो चुनावी हलफनामा दिया था, उसके अनुसार अलका लांबा लगभग ₹2.8 करोड़ की संपत्ति की मालिक हैं।
अलका लांबा के पास हैं दिल्ली में हैं इतने फ्लैट
अलका लांबा के पास गुरुग्राम के सोहना रोड पर एक फ्लैट है, जिसे ₹18.19 लाख में खरीदा गया था, जिसकी कीमत आज से 5 साल पहले ₹80 लाख थी। इसके अलावा अलका लांबा के पास दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में एक और फ्लैटहै। जिसे 2016 में ₹1.15 करोड़ में खरीदा गया था, जिसकी कीमत पांच साल पहले ₹2 करोड़ कीमत थी।
अलका लांबा की अचल संपत्ति?
इसके अलावा 2020 में दिए गए हलफनामे के अनुसार अलका लांबां के पास ₹41 लाख की चल संपत्ति है, जिसमें एक कार और एक स्कूटर शामिल है। इसके अलावा, उनके बेटे के पास ₹18.26 लाख की चल संपत्ति है। वहीं 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय अलका लांबा के पास ₹1.21 करोड़ की संपत्ति थी।












Click it and Unblock the Notifications