प्रदूषण बढ़ने पर दमघोंटू हुई हवा, दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में ट्रकों की एंट्री पर लगाई गई रोक
प्रदूषण बढ़ने पर दमघोंटू हुईं हवा, दिल्ली में ट्रकों की एंट्री पर लगाई गई रोक
Delhi Pollution : देश की राजधानी में वायु प्रदूषण के कारण लोगों का खुली हवा में सांस लेना मुहाल हो गया है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर के कारण लगातार एयर क्वालिटी खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है। जिसके चलते अब दिल्ल में ट्रक की एंट्री को बैन कर दिया है।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 को दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में लागू करने का आदेश दिया है। जिसके बाद दिल्ली में ट्रक यातायात का प्रवेश पर रोक लगा दी है। हालांकि आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले ट्रक और आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले और सभी सीएनजी / इलेक्ट्रिक ट्रक पर ये आदेश लागू नहीं होगा उन्हें इस आदेश से छूट दी गई है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने पर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने एनसीआर राज्य सरकारें/जीएनसीटीडी सार्वजनिक, नगरपालिका और निजी कार्यालयों को 50% क्षमता पर काम करने और बाकी को घर से काम करने की अनुमति देने का निर्णय लेने की सलाह दी है। दिल्ली ट्रैफिक और पराली जलाने में इजाफा होने के कारण दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।
दिल्ली निवासियों ने एएनआई न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बताया किया प्रदूषण के कारण सांस लेना मुश्किल हो गया है। आंखें जल रही हैं और आंसू आ रहा है । हमें काम पर जाना है, यही हमारी लाचारी है। वहीं एक पर्यटक ने कहा दिल्ली की स्थिति बहुत खराब है, आज यहां आकर महसूस किया। भले ही अभी शाम के 5 बज रहे हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि सूरज की रोशनी की कमी के कारण सूरज पहले ही अस्त हो चुका है। वाहनों की अधिकता और बड़े पैमाने पर औद्योगीकरण एक कारण हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications