सुधर नहीं रही दिल्ली की हवा, 38 में से 9 स्टेशन का AQI गंभीर
Delhi AQI: राष्ट्रीय राजधानी में सर्दियों की आमद के साथ प्रदूषण की समस्या लगातार गहराती जा रही है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित एनसीआर में आज सुबह घने धुंध की चादर देखने को मिली। सुबह का न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एयर क्वालिटी बेहद खराब दर्ज की गई है। आज सुबह एक्यूआई 373 दर्ज की गई है। आज सुबह दिल्ली के 38 मॉनिटरिंग स्टेशन में से की एक्यूआई बेहद गंभीर की श्रेणी में दर्ज की गई है।
केंद्रीय प्रदषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जिन स्टेशनों पर एक्यूआई बेहद खराब दर्ज किया गया है, उसमे आनंद विहार, बवाना, जहांगीरपुरी, मंडका, नेहरू नगर,शादीपुर, सोनिया विहार, विवेक विहार, वजीरपुर शामिल हैं। बता दें कि 400 से ऊपर का एक्यूआई बेहद गंभीर की श्रेणी में आता है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए केंद्र ने प्रदूषण को कम करने के उपायों को शुरू कर दिया है। दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के लिए अलग-अलग कार्य घंटों की शुरुआत की गई है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के निर्देश में सुझाव दिया गया है कि कार्यालय अपने संचालन समय को सुबह 9 बजे से शाम 5:30 बजे या सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक किया जाए।
इसका मकसद वाहनों की भीड़ और इसके परिणामस्वरूप वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए प्रभावी रणनीतियों के रूप में कारपूलिंग और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग की भी सिफारिश की।
सीपीसीबी के अनुसार 24 घंटे के औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक में मामूली सुधार हुआ है और यह 419 से घटकर 371 हो गया है, जिसका कारण हवा की गति में वृद्धि है। इस मामूली सुधार के बावजूद, दिल्ली को देश के दूसरे सबसे प्रदूषित शहर के रूप में स्थान दिया गया है, जबकि बिहार का हाजीपुर पहले स्थान पर है, जिसका AQI 403 था।
सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली में वायु गुणवत्ता और भी खराब हो गई थी, जो 450 से अधिक रीडिंग के साथ "गंभीर प्लस" श्रेणी को पार कर गई थी। हालांकि, गुरुवार तक, शहर के प्रदूषण के स्तर में गिरावट आई थी, जिससे यह हाजीपुर के ठीक बाद प्रदूषण के मामले में दूसरे स्थान पर आ गया था।












Click it and Unblock the Notifications