Delhi Weather: दिल्ली-NCR की हवा पहले से सुधरी, जानिए मौसम का हाल

नई दिल्ली , 22 जून। दिल्ली का मौसम लोगों के लिए ही नहीं मौसम वैज्ञानिकों के लिए भी पहेली भी बना हुआ है। पछुआ हवाओं की वजह से यहां मानसून लेट हो गया है तो वहीं यहां हवा की गुणवत्ता पहले से सुधरी है। आज दिल्ली-एनसीआर की हवा में पहले से सुधार देखा गया है। मौसम वेज्ञानिकों ने कहा है कि रविवार से दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी में सुधार देखा जा रहा है। आज भी हवा में प्रदूषण स्तर पहले से काफी सुधार देखा गया है । 23-24 जून को भी ये औसत श्रेणी में ही रहेगा, ऐसा अनुमान है।

Recommended Video

    Weather Update: Delhi को मॉनसून का इंतजार, तो Gujarat, Assam में बाढ़ जैसे हालात | वनइंडिया हिंदी
    Air quality is better but Monsoon late in in Delhi-NCR, see Weather Updates

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी एयर बुलेटिन के मुताबिक आज दिल्ली का एयर इंडेक्स 84 दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 70, गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 92, ग्रेटर नोएडा का एयर इंडेक्स 65, गुरुग्राम का एयर इंडेक्स 74 और नोएडा का एयर इंडेक्स 70 तक दर्ज किया गया। दिल्ली में एक बार फिर से तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है और उम्मीद है ये इजाफा अगले 4-5 दिनों तक जारी रहेगा।

    Air quality is better but Monsoon late in in Delhi-NCR, see Weather Updates

    आज सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस और सापेक्षिक आर्द्रता 61 प्रतिशत रही। यहां आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक जा सकती है। बारिश ना होने से और तापमान बढ़ने से दिल्लीवासियों को उमस का सामना कर पड़ सकता है। मालूम हो कि इस बार दिल्ली में एक भी दिन लू नहीं चली है। हालांकि जून की शुरुआत में मौसम काफी ठंडा रहा लेकिन फिर दिल्ली 40 डिग्री के तापमान पर आ गई।

    Air quality is better but Monsoon late in in Delhi-NCR, see Weather Updates

    मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2-3 दिनों में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, गुजरात के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में रेड अलर्ट जारी है। जबकि कर्नाटक के तटीय जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+