Air Pollution: 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची दिल्ली-गुरुग्राम की हवा, जानें क्या है आज का AQI
Air Pollution: 'बेहद खराब' श्रेणी में पहुंची दिल्ली-गुरुग्राम की हवा, जानें क्या है आज का AQI
दिल्ली, 05 जनवरी: राजधानी दिल्ली-एनसीआर की हवा इस वक्त सांस लेने लायक नहीं है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर की हवा बेहद ही खराब श्रेणी में पहुंच चुकी है, जिसकी हालत में अभी सुधार होता नहीं दिख रहा है। बुधवार 05 जनवरी को दर्ज किए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के अनुसार, वायु की गुणवत्ता 368 तक मापी गई है, जो बहुत खराब श्रेणी में है।

Recommended Video
वायु प्रदूषण में 5 से 8 जनवरी के बीच सुधार हो सकता है। ऐसी उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। दरअसल, 5 से 8 जनवरी के दौरान तेज हवाएं चलने और रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है, जिससे वायु गुणवत्ता और एक्यूआई में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है। इस बीच, नोएडा में एक्यूआई 423 होने के साथ वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, गुरुग्राम की वायु गुणवत्ता भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है। यहां एक्यूआई 358 तक पहुंच गया है।
बुलंदशहर जिले का एक्यूआई भी 272 तक पहुंच गया है। वहीं, बुलंदशहर जिले में 10 बजे हल्की बारिश शुरू हो गई है। बारिश की वजह से वायु प्रदूषण में कमी आने की संभावनाएं है। आपको बता दें कि 0 और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, उत्तर भारत में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान बढ़ोतरी के साथ 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 5.4 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications