आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में मनीष सिसोदिया के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता की मौत

नई दिल्ली। बीते रविवार की रात को लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसी हादसे में पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार से पूर्व पार्षद और बहुजन समाज पार्टी के पूर्व नेता सुरजीत सिंह की भी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हादसे में पूर्व पार्षद सुरजीत सिंह की फॉर्च्यूनर कार को वॉल्वो बस ने टक्कर मारी थी।

मनीष सिसोदिया के खिलाफ लड़ा था चुनाव

मनीष सिसोदिया के खिलाफ लड़ा था चुनाव

इस दर्दनाक हादसे में पार्षद सहित 4 लोग और सवार थे। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। इसी साल दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव में सुरजीत सिंह ने पटपड़गंज विधानसबा क्षेत्र से दिल्ली सरकार में शिक्षा और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वो इस चुनाव में बुरी तरह से पराजित हुए थे और उनकी जमानत जब्त हो गई थी।

साल 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया था

साल 2017 में भाजपा का दामन थाम लिया था

सुरजीत सिंह ने दिल्ली नगर चुनाव 2017 में बहुजन समाज पार्टी का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। इसके बाद से लगातार इस पार्टी से जुड़े रहे। लेकिन विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पटपड़गंज विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मृतकों में सुरजीत निवासी चिल्ला गांव मयूर विहार फेस-1 पूर्वी दिल्ली, सनी निवासी चिल्ला गांव मयूर विहार फेस-1 पूर्वी दिल्ली, विक्रम निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली, मुकेश निवासी डी-5 आचार्य निकेतन दिल्ली, रमा शंकर निवासी गांव छितरी थाना लालगंज जिला प्रतापगढ़, बस चालक जितेंद्र का नाम शामिल है।

वॉल्वो बस से हुई थी टक्कर

वॉल्वो बस से हुई थी टक्कर

हादसा कानपुर के बिल्हौर स्थित मकनपुर थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ। बता दें कि बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम की वॉल्वो बस आगरा से 40 यात्रियों को लेकर बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही थी। वहीं, लखनऊ से तेज रफ्तार एसयूवी कार दिल्ली की ओर जा रही थी।

मौके पर ही हो गई मौत

मौके पर ही हो गई मौत

सोमवार देर रात करीब 12:45 बजे रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित हो गई और दूसरी लेन पर चल रही कार को टक्कर मारते हुए रेलिंग तोड़कर पुल से नीचे जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार सवार पांच और रोडवेज के ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+