नहीं सुधरी दिल्ली की हवा, खतरनाक स्तर पर पहुंचा प्रदूषण
नई दिल्ली। दिवाली के बाद भी राजधानी दिल्ली की हवा में सुधार नहीं हो रहा है। दिल्ली में हवा की क्वालिटी सुधरने का नाम नहीं ले रही है। प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। शनिवार को हवा की गुणवत्ता गंभीर स्तर पर पहुंच गई है। दिवाली पर पटाखों के धुंए के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की वजह से राजधानी का दम घुट रहा है। एयर क्वालिटी इंजेक्ट डेटा के मुताबिक दिल्ली की हवा का PM 2.5 रहा। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी पीएम-10 की मात्रा पांच गुना ज्यादा प्रदूषित है । वहीं पीएम- 2.5 की मात्रा भी पांच गुना ज्यादा प्रदूषित है। दिल्ली आनंद विहार इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्ट 533 है तो वहीं श्रीनिवास पूरी के पास 422 बनी हुई है। जबकि आरके पुरम के पास AQI 278 है, जो कि बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है।

वहीं दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए भारी और मध्यम वाहनों के प्रवेश पर तीन दिनों के लिए रोक लगा दी गई है। गुरुवार को रात 11 बजे से सरकार ने 11 नवंबर तक के लिए राजधानी में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications