तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर किया ये बड़ा दावा
Manish Sisodia News: दिल्ली शराब नीति से जुड़े घोटाले केस मे दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट से शुक्रवार को जमानत मिल चुकी है। 17 महीने तिहाड़ जेल में बिना किसी आरोप के सिद्ध हुए सजा काटने वाले मनीष सिसोदिया जब शुक्रवार की शाम जब जेल से बाहर आए तो आम आदमी पार्टी ने आतिशबाजी कर जमकर जश्न मनाया।
शनिवार सुबह मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के नेताओं के संग राजघाट पहुंचे और यहां पर उन्होंने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। जेल से बाहर आने के बाद मनीष सिसोदिया ने कथित शराब नीति घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई को लेकर बड़ी बात कही है।

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा "भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद मुझ पर है। अरविंद केजरीवाल पर भी भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद है और आप देखेंगे कि केजरीवाल जी पर भी उसी तरह आशीर्वाद रहेगा।"
मनीष सिसोदिया ने शनिवार की सुबह अपनी पत्नी संग एक सेल्फी भी शेयर की जिसमें वो चाय पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा "आज़ादी की सुबह की पहली चाय..... 17 महीने बाद! वह आज़ादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है।"
मनीष सिसोदिया क्या फिर संभालेंगे उपमुख्यमंत्री की कुर्सी?
बता दें आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओ के अनुसार दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया को जल्द ही अरविंद केजरीवाल कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी अनुसार सिसोदिया को मंत्रिपरिषद में शामिल करना "आसान" होगा और इससे कोई बड़ा फेरबदल नहीं होगा, क्योंकि इस साल अप्रैल में आप के पूर्व मंत्री राज कुमार आनंद के इस्तीफे के बाद कैबिनेट में एक जगह पहले से ही खाली है।
मनीष सिसोदिया ने फरवरी 2023 में दिया था इस्तीफा
बता दें मनीष सिसोदिया पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र से मौजूदा विधायक हैं। जिन्हें 26 फरवरी, 2023 को सीबीआई अरेस्ट किया था और दो दिन बाद उन्हें कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। इस्तीफा देने से पहले मनीष सिसोदिया उत्पाद शुल्क, वित्त, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित 18 प्रमुख विभाग संभाले थे।
सिसोदिया के अलावा पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन ने भी इस्तीफा अरेस्ट होने के कारण दिया था। जिसके बाद आतिशी और सौरभ भारद्वाज को कैबिनेट में शामिल किया गया और अधिकांश प्रमुख विभाग उनके बीच वितरित किए गए।
#WATCH | AAP leader and former Deputy CM Manish Sisodia along with party leaders at Raj Ghat, Delhi
He was released on bail from Tihar Jail yesterday after 17 months in the Delhi Excise Policy case. pic.twitter.com/prCXlHtTpa
— ANI (@ANI) August 10, 2024
आज़ादी की सुबह की पहली चाय….. 17 महीने बाद!
वह आज़ादी जो संविधान ने हम सब भारतीयों को जीने के अधिकार की गारंटी के रूप में दी है।
वह आज़ादी जो ईश्वर ने हमें सबके साथ खुली हवा में साँस लेने के लिए दी है। pic.twitter.com/rPxmlI0SWF
— Manish Sisodia (@msisodia) August 10, 2024












Click it and Unblock the Notifications