Shraddha Walkar: श्रद्धा के मोबाइल नंबर से ही आफताब ने ऑर्डर किया फ्रिज, दिल्ली शिफ्टिंग बिल पर हुआ था झगड़ा

दिल्ली महरौली में हुए घिनौने हत्याकांड से जुड़े हर पहलुओं पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। ताजा अपडेट उस फ्रिज को लेकर है जिसमें श्रद्धा के शरीर के टुकड़े छिपाकर रखे गए थे।

Shraddha Walkar: दिल्ली महरौली में हुए घिनौने हत्याकांड से जुड़े हर पहलुओं पर पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। ताजा अपडेट उस फ्रिज को लेकर है जिसमें श्रद्धा के शरीर के टुकड़े छिपाकर रखे गए थे। आरोपी आफताब ने ये फ्रिज कहां से और कब खरीदा था? इन सवालों को जवाब दिल्ली क्राइम ब्रांच को मिल गए हैं।

shraddha aftab fridge

Recommended Video

    Delhi Shraddha Case: क्यों Aftab ने Shraddha के Mobile से खरीदा था Fridge ? | वनइंडिया हिंदी | *News

    जिस फ्रिज में श्रद्धा वाकर के शरीर के टुकड़े शातिर आफताब ने रखे थे वो श्रद्धा के ही मोबाइल नंबर से ऑर्डर किया गया था। दिल्ली पुलिस की जांच में पता चला है कि ये फ्रिज तिलक इलेक्ट्रॉनिक्स से खरीदा गया था। ये रेफ्रिजरेटर आफताब ने श्रद्धा के शरीर के अंगों को स्टोर करने के लिए खरीदा था। रेफ्रिजरेटर के ऑर्डर में अलग- अलग मोबाइल नंबर दिए गए हैं, बताया गया कि ये नंबर श्रद्धा के ही हैं। अफताब ने पुलिस के बताया कि जब वे दोनों वसई से दिल्ली शिफ्ट हुए तो उनके और श्रद्धा के बीच पैकर्स एंड मूवर्स के बिल का भुगतान करने को लेकर झगड़ा भी हुआ था।

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी आफताब से पूछताछ में पता चला है कि जून में महाराष्ट्र के पालघर जिले में श्रद्धा के साथ वो दिल्ली शिफ्ट हुआ था। पालघर के फ्लैट से कुल 37 बक्सों में उनका सामान दिल्ली पहुंचा गया था। इसके लिए पैकर्स एंड मूवर्स को 20,000 रुपये का भुगतान किया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूनावाला और श्रद्धा के बीच पैकर्स और मूवर्स के बिल भुगतान को लेकर लड़ाई भी हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा की इस बात को लेकर हुआ था कि ये भुगतान कौन करेगा।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुंबई के मीरा रोड जिले में उस फ्लैट के मालिक का भी बयान दर्ज कि गए जहां 2021 में आरोपी के परिवार के सदस्य एक पखवाड़े पहले तक रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, पूनावाला ने जून में वसई के एवरशाइन सिटी में व्हाइट हिल्स सोसाइटी से दिल्ली के छतरपुर अपने घर का सामान शिफ्ट किया था। इसको लेकर पुलिस ने महाराष्ट्र के पैकेजिंग कंपनी के एक कर्मचारी काभी बयान दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+