दिल्ली: EWS के छात्रों को सरकार ने दी राहत, अब 24 जून तक 'एंट्री लेवल क्लास' में होगा प्रवेश
नई दिल्ली, 15 जून: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत एंट्री लेवल की क्लास में प्रवेश की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इस कैटेगरी के छात्र 24 जून तक प्रवेश ले सकते हैं। पहले इसकी आखिरी तारीख 14 जून रखी गई थी। शिक्षा विभाग ने इस मामले में बकायदा सभी स्कूलों को आदेश जारी कर दिया है।

ईडब्ल्यूएस, वंचित समूह (डीजी) और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (सीडब्ल्यूएसएन) की श्रेणियों के तहत शहर के निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं में प्रवेश 29 मार्च से शुरू हुआ था। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के मुताबिक निजी स्कूलों में प्रवेश स्तर की कक्षाओं- नर्सरी, केजी या कक्षा 1 में 25 प्रतिशत सीटें ईडब्ल्यूएस, डीजी और सीडब्ल्यूएसएन श्रेणियों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। हालांकि ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभिभावकों की पारिवारिक आय 1 लाख से कम होनी चाहिए।
मामले में शिक्षा विभाग के उप निदेशक योगेश पाल सिंह ने कहा कि प्रवेश स्तर की कक्षाओं में ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के सफल उम्मीदवारों द्वारा रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि एक बार फिर बदली गई है। अब छात्र 24 जून तक एडमिशन ले सकते हैं। इससे बड़ी संख्या में छात्रों को राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications