दिल्ली जलसंकट पर तनाव जारी, LG वीके सक्सेना से मिला AAP नेताओं का प्रतिनिधिमंडल
Delhi News: दिल्ली में जलसंकट को राजनीति बेहद गर्म है। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पानी की समस्या के समाधान को लेकर उपराज्यपाल (LG) वीके सक्सेना से मुलाकात की है। बैठक बाद आप नेता राजेश गुप्ता ने कहा कि मीटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हुई। उपराज्यपाल ने भी माना है कि दिल्ली में जल संकट है,इसका हल निकालना जरूरी है।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर आज एक प्रतिनिधि मंडल एलजी साहब से मिला। इस दौरान हमने एलजी साहब से हरियाणा से बातचीत करने को कहा। उन्होंने भी हमें आश्वासन दिया है कि वह हरियाणा सरकार से बातचीत करेंगे और प्रयास करेंगे कि दिल्ली को पानी मिल जाए।

ज्ञात हो कि आम आदमी पार्टी के शनिवार को नेताओं ने पानी की समस्या से निजात पाने के लिए उपराज्यपाल को एक पत्र भेजकर रविवार सुबह 11 बजे मिलने का समय मांगा था।
इधर आप नेत्री आतिशी जल संकट के मुद्दे पर अनशन कर रही हैं। मंत्री आतिशी ने रविवार को अपने अनशन के तीसरे दिन एक वीडियो संदेश जारी करते हुए दिल्ली में जल संकट असली कारण बताया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि यह जल संकट किस तरह खत्म हो सकता है। मंत्री आतिशी ने कहा, हथिनी कुंड में पानी भरा हुआ है, किंतु हरियाणा सरकार ने दिल्ली को पानी छोड़ने वाले गेट बंद कर दिए हैं। जब तक यह गेट नहीं खोले जाते उनका अनशन चलता रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications